Uttar Pradesh News in Hindi

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया बोनसाई गार्डन का लोकार्पण, प्रकृति और कला का अनूठा संगम

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया बोनसाई गार्डन का लोकार्पण, प्रकृति और कला का अनूठा संगम

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने जन भवन (राजभवन) परिसर में नवनिर्मित बोनसाई गार्डन, वॉटरफॉल और फिश पॉन्ड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग, सामूहिक जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने का संदेश दिया। साथ ही, आगामी 17 सितंबर 2026 को प्रस्तावित ‘गंगासागर नमो नमः’ परियोजना के कार्यों की सराहना करते हुए समयबद्धता और गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया।

नई दिल्ली: किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर हुआ ऐतिहासिक समझौता, सीएम योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री रहे मौजूद

नई दिल्ली: किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर हुआ ऐतिहासिक समझौता, सीएम योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री रहे मौजूद

नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह और सीआर पाटिल की मौजूदगी में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के साथ किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह सहयोगात्मक संघवाद और भविष्य की जल सुरक्षा के लिहाज से एक ऐतिहासिक कदम है।

योगी सरकार में दीदियों को अब मिलेगी ब्रांडिंग, बिक्री और डिजिटल बाजार की ताकत

योगी सरकार में दीदियों को अब मिलेगी ब्रांडिंग, बिक्री और डिजिटल बाजार की ताकत

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के तहत उत्तर प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी महिलाओं के 3,000 से अधिक उत्पाद अब राष्ट्रीय और वैश्विक बाजारों तक पहुंचेंगे। ग्रामीण महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने 543 प्रेरणा सरस स्टोर स्थापित किए हैं और ओएनडीसी, ई-सरस, मीशो, अमेजन, फ्लिपकार्ट व प्रेरणा मार्ट जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को जोड़ा है। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों की

घाघरा नदी का बढ़ा जलस्तर, आजमगढ़ के छह गांवों पर बाढ़ का असर; ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें

घाघरा नदी का बढ़ा जलस्तर, आजमगढ़ के छह गांवों पर बाढ़ का असर; ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें

घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से आजमगढ़ के करीब छह गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। कई संपर्क मार्ग और पुलिया जलमग्न होने से ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हुई है। प्रशासन ने बाढ़ चौकियां और नावों की व्यवस्था की है, लेकिन ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के जोखिम भरे आवागमन ने बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मथुरा को मिली ₹1,051 करोड़ की विकास सौगात, सीएम योगी ने 229 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

मथुरा को मिली ₹1,051 करोड़ की विकास सौगात, सीएम योगी ने 229 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वामी श्री हरिदास प्रेक्षागृह समेत ₹1,051 करोड़ की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में 7,240 लाभार्थियों को आवास योजनाओं की सहायता राशि के साथ विभिन्न योजनाओं के प्रमाण-पत्र, चेक और ट्रैक्टर की चाबी वितरित की गई। इस दौरान ब्रजभूमि और भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित पुस्तक 'ECHOES OF DIVINITY' का विमोचन भी हुआ।

फर्रुखाबाद में सीएम योगी का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

फर्रुखाबाद में सीएम योगी का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

फर्रुखाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद जनसभा स्थल पर पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। 96 प्रभावितों को 1.20 लाख रुपये के चेक, 66 लोगों को पट्टे की जमीन के प्रमाणपत्र और 1,000 परिवारों को राहत किट प्रदान की गई।

राष्ट्रीय लोक अदालत और भर्ती परीक्षा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

राष्ट्रीय लोक अदालत और भर्ती परीक्षा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में 12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत को प्रभावी बनाने, अधिकतम प्री-लिटिगेशन मामलों के निस्तारण और व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही सहकारी बैंकिंग एवं तकनीकी सेवा परीक्षा-2026 को नकलविहीन कराने, डिजिटल लाइब्रेरी के कार्य तेज करने और पंचायत उत्सव भवनों की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर दिया।

शाहजहांपुर में गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ा, डीएम ने संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण

शाहजहांपुर में गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ा, डीएम ने संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण

शाहजहांपुर में गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों के साथ संवेदनशील क्षेत्रों, निर्माणाधीन पुल, डैम रोड और अजीजगंज तटबंध का निरीक्षण किया। बाढ़ सुरक्षा तैयारियां मजबूत करने के साथ लोगों से नदी और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है।

मिर्जापुर में बड़ा हादसा टला, एएस जुबली इंटर कॉलेज की छत गिरी

मिर्जापुर में बड़ा हादसा टला, एएस जुबली इंटर कॉलेज की छत गिरी

मिर्जापुर के एएस जुबली इंटर कॉलेज में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे कक्ष संख्या-3 की छत गिर गई। राहत की बात रही कि उस समय कक्षाएं शुरू नहीं हुई थीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मौके का निरीक्षण कर विद्यार्थियों की सुरक्षा के निर्देश दिए। भवन की मरम्मत ‘प्रोजेक्ट अलंकार’ के तहत कराए जाने की तैयारी है।

महोबा में सड़कों की बदहाली पर जेन अल्फा का आक्रोश, डीएम से लगाई गुहार

महोबा में सड़कों की बदहाली पर जेन अल्फा का आक्रोश, डीएम से लगाई गुहार

महोबा के कबरई क्षेत्र के इलाहीपुरा ग्योड़ी और दिसरापुर बिलवई गांवों के बच्चों व ग्रामीणों ने खराब सड़कों की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन दिया। बारिश में रास्ते कीचड़ और दलदल में बदलने से बच्चों की पढ़ाई, ग्रामीणों की आवाजाही और आपातकालीन सेवाएं प्रभावित होने का दावा किया गया। ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की मांग की है।

अब्बास अंसारी ने Gen Z के प्रदर्शन का किया समर्थन, लोकतंत्र को लेकर जताई चिंता

अब्बास अंसारी ने Gen Z के प्रदर्शन का किया समर्थन, लोकतंत्र को लेकर जताई चिंता

अब्बास अंसारी ने Gen Z के आंदोलन का समर्थन करते हुए युवाओं को देश का भविष्य बताया। उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील के साथ युवाओं की मांगों पर सरकार से गंभीरता से विचार करने की बात कही। महंगाई और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी उन्होंने अपनी राय रखी।

यूपी में जापानी निवेश और पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारी, सीएम योगी ने दिए निर्देश

यूपी में जापानी निवेश और पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारी, सीएम योगी ने दिए निर्देश

लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जापानी निवेश और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जापानी सिटी के लिए भूमि अधिग्रहण जल्द पूरा करने, युवाओं के लिए जापानी भाषा व स्किल ट्रेनिंग बढ़ाने और जापानी पर्यटकों के लिए बौद्ध पर्यटन रूट विकसित करने के निर्देश दिए।

जापानी निवेश और पर्यटन को बढ़ावा देने पर सीएम योगी की बैठक

जापानी निवेश और पर्यटन को बढ़ावा देने पर सीएम योगी की बैठक

लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जापानी निवेश, रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जापानी सिटी के लिए भूमि अधिग्रहण जल्द पूरा करने, जापानी भाषा व स्किल ट्रेनिंग बढ़ाने और जापानी पर्यटकों के लिए बौद्ध सर्किट विकसित करने के निर्देश दिए।

नकली-मिलावटी दवाओं पर योगी सरकार का शिकंजा, लाइसेंस से सप्लाई चेन तक कड़ी निगरानी

नकली-मिलावटी दवाओं पर योगी सरकार का शिकंजा, लाइसेंस से सप्लाई चेन तक कड़ी निगरानी

उत्तर प्रदेश में नकली, अधोमानक, मिलावटी और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर योगी सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। दवा लाइसेंस, स्टॉक, बिलिंग और पूरी सप्लाई चेन की निगरानी होगी। डमी व्यक्ति, फर्जी बिलिंग और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

CM योगी ने 21 करोड़ के स्मृति सभागार का किया लोकार्पण, शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

CM योगी ने 21 करोड़ के स्मृति सभागार का किया लोकार्पण, शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली में अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती पर आयोजित भाव समर्पण समारोह में हिस्सा लिया। CM योगी ने 21 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने स्मृति सभागार का लोकार्पण, स्मारिका का विमोचन और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया।