योगी सरकार के एक लाख सरकारी भर्तियों के लक्ष्य के तहत शिक्षा क्षेत्र में 17,059 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। इनमें उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा और बेसिक शिक्षा के पद शामिल हैं। सबसे ज्यादा 11,508 पद बेसिक शिक्षा विभाग में हैं।
योगी सरकार के एक लाख सरकारी भर्तियों के लक्ष्य के तहत शिक्षा क्षेत्र में 17,059 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। इनमें उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा और बेसिक शिक्षा के पद शामिल हैं। सबसे ज्यादा 11,508 पद बेसिक शिक्षा विभाग में हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘मिशन रोजगार’ के तहत 6 महीने में 1 लाख+ नई सरकारी नौकरियां और रविवार को 1,000 नियुक्ति पत्र देने का ऐलान किया। पुलिस-होमगार्ड (~77,000), UPSSSC, शिक्षा आयोग और UPPSC की भर्तियां जारी हैं। ग्रुप-3/4 से इंटरव्यू खत्म कर पारदर्शी मेरिट व्यवस्था लागू हुई। साथ ही एमएसएमई (3 करोड़ रोजगार), 24,000+ स्टार्टअप और 25-29 सितंबर 2026 के 'यूपी ट्रेड शो' (UPITS) का जिक्र किया।
लेखपाल मुख्य परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ यूपीपीएससी की शिकायत पर लखनऊ के विभूतिखंड थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आयोग ने परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बताते हुए अभ्यर्थियों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।
UP PET 2025 के पहले दिन बरेली जंक्शन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ी, कई लोग खिड़कियों और आपातकालीन रास्तों से ट्रेन में चढ़े।प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए 45 केंद्र बनाए गए थे, जहां 83 हजार से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत थे।रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाईं, बावजूद इसके अभ्यर्थियों को घर जाने में काफी परेशानी हुई।
UP-PET Exam : यूपी-पीईटी परीक्षा गाज़ियाबाद के 51 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित हुई। अभ्यर्थियों ने परीक्षा को सामान्य स्तर का बताया और शांतिपूर्ण माहौल की सराहना की। छात्रों ने दूरस्थ केंद्रों तक पहुँचने की चुनौतियों के बावजूद अपना अनुभव संतोषजनक बताया।
लखनऊ : उत्तर प्रदेश अधीनस्त सेवा चयन आयोग द्वारा २४२ चयनित सहयक बोरिंग टेक्निशन को नियुकित पत्र वितरित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी ने इस दौरान कहा कि आपने देखा होगा कि पिछले डेढ़ वर्ष में ये 17वां नियुक्ति पत्र विकरण कार्यक्रम संपन्न कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान 55 हजार से अधिक युवाओं को सफलतापूर्वक चयन की प्रक्रिया को संपन्न कराकर नियुक्ति पर वितरित किए हैं।