आगरा, लखनऊ, मुजफ्फरनगर, झांसी और कानपुर में कूड़ा निस्तारण से जुड़े ठेकों को लेकर रवि लवानिया और Environment Techno से संबंधित गंभीर आरोप सामने आए हैं। जानिए क्या हैं पूरे मामले में उठे सवाल।
आगरा, लखनऊ, मुजफ्फरनगर, झांसी और कानपुर में कूड़ा निस्तारण से जुड़े ठेकों को लेकर रवि लवानिया और Environment Techno से संबंधित गंभीर आरोप सामने आए हैं। जानिए क्या हैं पूरे मामले में उठे सवाल।
मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर ‘गंदगी छोड़ो आंदोलन’ का आह्वान किया। वार्ड संख्या 49 के डैंपियर नगर स्थित भगत सिंह पार्क में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड 49 और 35 के 50 सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया।
देवरिया के पथरहट गांव में नाली जाम होने से सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। जलभराव और दुर्गंध से ग्रामीण परेशान हैं। कई शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विश्व पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव के अवसर पर गोरखपुर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। रामगढ़ताल नौका विहार परिसर में जनप्रतिनिधियों, नगर निगम अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। साथ ही 15 दिनों तक चलने वाले पौधरोपण अभियान के तहत 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित स्वच्छता अभियान के तहत गोरखपुर के नौका विहार पर सांसद रवि किशन ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त समाज और स्वच्छ भारत अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील की।
Mathura-Vrindavan : मथुरा-वृंदावन में “स्वच्छता ही सेवा” 156 घंटे सफाई अभियान के तहत वार्ड 28 और 10 में रोड किनारे और सार्वजनिक स्थानों को कचरा मुक्त किया गया।नगर आयुक्त और नेचर ग्रीन कंपनी के अधिकारियों ने नागरिकों से कचरा अलग-अलग डब्बों में डालने और सिंगल यूज प्लास्टिक न इस्तेमाल करने का अनुरोध किया।अभियान का उद्देश्य नागरिकों में सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शहर को स्वस्थ व स्वच्छ बनाना है।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024: स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में लखनऊ ने देशभर में तीसरा और यूपी में पहला स्थान हासिल किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में लखनऊ नगर निगम को सम्मानित किया। यह सफलता डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, 100% प्रोसेसिंग, जल निकायों की सफाई, और जनभागीदारी जैसे प्रयासों का परिणाम है। महापौर सुषमा खर्कवाल ने इसे लखनऊवासियों की जागरूकता और नेतृत्व की जीत बताया।
Etah: एटा जिले के कंचनपुर आसे-2 (टपुआ) गांव में जलभराव और गंदगी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से सफाई नहीं हुई, जिससे नालियां चोक होकर सड़कों पर गंदा पानी भर गया है।प्रशासन को कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हुआ, अब बीडीओ ने सफाई टीम भेजने की बात कही है।
Ghaziabad News : गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-5 में गंदगी का अंबार लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। नगर निगम से कई बार शिकायत के बावजूद सफाई नहीं हो रही, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोग नियमित कचरा निस्तारण की मांग कर रहे हैं।