Kushinagar News in Hindi

कुशीनगर में बारिश के बीच विकास योजनाओं की सौगात, सांसद ने किया लोकार्पण और शिलान्यास

कुशीनगर में बारिश के बीच विकास योजनाओं की सौगात, सांसद ने किया लोकार्पण और शिलान्यास

कुशीनगर के नगर पंचायत मथौली में बारिश के बीच विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास का कार्यक्रम हुआ। सांसद विजय कुमार दुबे ने 20 किलोवाट सोलर सिस्टम, डिजिटल लाइब्रेरी, पशु चिकित्सालय भवन सहित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया। चार कूड़ा वाहनों और दो मोबाइल ट्रांसफॉर्मरों को भी हरी झंडी दिखाई गई।

कुशीनगर के स्कूल में एमडीएम की सब्जी में कीड़े मिलने का आरोप, बच्चों ने खाना खाने से किया इनकार

कुशीनगर के स्कूल में एमडीएम की सब्जी में कीड़े मिलने का आरोप, बच्चों ने खाना खाने से किया इनकार

कुशीनगर के दुदही ब्लॉक स्थित खिरियां संविलयन विद्यालय में मिड-डे मील की सब्जी में कीड़े मिलने का आरोप सामने आया है। बच्चों ने सब्जी में कीड़े देखने के बाद भोजन करने से इनकार कर दिया। छात्रों के अनुसार, करीब एक साल पहले भी ऐसी शिकायत सामने आई थी, जिसके बाद एमडीएम की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

कुशीनगर के देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया फिटनेस का दम

कुशीनगर के देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया फिटनेस का दम

कुशीनगर के देवकली स्थित चावर जिम में यूपी आयरन एसोसिएशन के बैनर तले बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें करीब 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें कुशीनगर समेत आसपास के जिलों और बिहार के प्रतिभागी शामिल रहे। चार भार वर्गों में हुए मुकाबलों के विजेताओं को नकद राशि, प्रोटीन और अन्य पुरस्कार दिए गए।

कुशीनगर में विकास को लेकर विधायक डॉ. असीम राय से अहम मुलाकात, शिक्षा और मंडी समिति पर चर्चा

कुशीनगर में विकास को लेकर विधायक डॉ. असीम राय से अहम मुलाकात, शिक्षा और मंडी समिति पर चर्चा

कुशीनगर में जनहित और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर विधायक डॉ. असीम राय से महत्वपूर्ण मुलाकात हुई। सेवरही डिग्री कॉलेज में नए विषयों और शिक्षकों की संख्या बढ़ाने, सेवरही में मंडी समिति बनाने और जवाहर नगर सभासद उपचुनाव से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

हाटा में समाधान दिवस में 50 शिकायतें, 6 का मौके पर निस्तारण; ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दिए त्वरित जांच के निर्देश

हाटा में समाधान दिवस में 50 शिकायतें, 6 का मौके पर निस्तारण; ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दिए त्वरित जांच के निर्देश

हाटा तहसील में नवागत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 50 शिकायतें पहुंचीं, जिनमें 6 का मौके पर निस्तारण किया गया। लंबित मामलों की तत्काल जांच कर गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए अधिकारियों को मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

हाटा तहसील में आपात स्थिति से निपटने की मॉक ड्रिल, अधिकारियों ने किया आग बुझाने का अभ्यास

हाटा तहसील में आपात स्थिति से निपटने की मॉक ड्रिल, अधिकारियों ने किया आग बुझाने का अभ्यास

कुशीनगर की हाटा तहसील में आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित हुई। अधिकारियों, कर्मचारियों, नागरिकों और एनसीसी कैडेट्स ने गैस सिलेंडर में आग बुझाने, फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस को सूचना देने का अभ्यास किया।

सड़क सुरक्षा को लेकर पत्रकार संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, अतिक्रमण हटाने की मांग

सड़क सुरक्षा को लेकर पत्रकार संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, अतिक्रमण हटाने की मांग

कुशीनगर में सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात को लेकर पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने, मोड़ व पुलिया के पास झाड़ियों की कटाई, अवैध रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई और दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा संकेतक लगाने की मांग की है।

कुशीनगर में जिला संयुक्त अस्पताल के पास अतिक्रमण पर कार्रवाई, प्रधानाचार्य ने खुद मौके पर पहुंचकर हटवाए वाहन

कुशीनगर में जिला संयुक्त अस्पताल के पास अतिक्रमण पर कार्रवाई, प्रधानाचार्य ने खुद मौके पर पहुंचकर हटवाए वाहन

कुशीनगर में जिला संयुक्त अस्पताल के पास अतिक्रमण के कारण मरीजों और इमरजेंसी सेवाओं को हो रही परेशानी पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई की। प्रधानाचार्य डॉ. केपी गौड़ ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से खड़े वाहन और ठेले हटवाए तथा दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

कुशीनगर में गरजे बृजभूषण शरण सिंह, बोले- दबदबा था, है और आगे भी कायम रहेगा

कुशीनगर में गरजे बृजभूषण शरण सिंह, बोले- दबदबा था, है और आगे भी कायम रहेगा

कुशीनगर के सेवरही स्थित किसान डिग्री कॉलेज में शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम में बृजभूषण शरण सिंह, रितेश्वर महाराज और रमापति राम त्रिपाठी समेत कई प्रमुख लोग शामिल हुए। बृजभूषण सिंह ने रितेश्वर महाराज को अपना गुरु बताते हुए गुरु के महत्व पर चर्चा की और अपने अंदाज में कहा कि उनका दबदबा पहले था, आज भी है और आगे भी कायम रहेगा।

कुशीनगर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विकास परियोजनाओं के साथ विपक्ष पर भी साधा निशाना

कुशीनगर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विकास परियोजनाओं के साथ विपक्ष पर भी साधा निशाना

कुशीनगर दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 525 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय, पर्यटन विकास, नारायणी नदी पर पुल निर्माण और जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने विपक्ष, विशेषकर समाजवादी पार्टी, पर भी राजनीतिक टिप्पणी की।

यूपी की बात की खबर का असर, स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने लिया संज्ञान, सीएमओ को दिए कार्रवाई के निर्देश

यूपी की बात की खबर का असर, स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने लिया संज्ञान, सीएमओ को दिए कार्रवाई के निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठन ने सीएमओ को बाहर से लिखी जाने वाली दवाइयों पर प्रतिबंध लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।

Kushinagar News: पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सीएम भी लेंगे जायजा

Kushinagar News: पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सीएम भी लेंगे जायजा

पीएम के संभावित दौरे के तहत सूबे के उच्चाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल व एयरपोर्ट का जायजा लिया। जिसमें सीएम योगी के सलाहकार अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक विजय कुमार के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सांसद की शिकायत के बाद भी अब तक नहीं हुई कोई कार्रवाई, पीएम शहरी आवास में भ्रष्टाचार

सांसद की शिकायत के बाद भी अब तक नहीं हुई कोई कार्रवाई, पीएम शहरी आवास में भ्रष्टाचार

जब से सीएलटीसी शुभम सिंह की पोस्टिंग जिले हुई है। तब से शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्र लोगों को खूब दिया गया। शुभम सिंह ने जिले में जमकर भ्रष्टाचार किया।

कुशीनगर में स्वच्छ भारत मिशन में बड़ा घोटाला, गंडक नदी में बना दिए गए शौचालय!

कुशीनगर में स्वच्छ भारत मिशन में बड़ा घोटाला, गंडक नदी में बना दिए गए शौचालय!

खड्डा तहसील के शामपुर, सूरजपुर, ज्वालापुर, नरकेलिया, गेठियहवा, दुदही घाट गांव सहित आधा दर्जन से ज्यादा गांवों को 40-50 साल पहले बड़ी गंडक नदी ने काटकर अपनी धारा में समाहित कर लिया।