1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कुशीनगर में बारिश के बीच विकास योजनाओं की सौगात, सांसद ने किया लोकार्पण और शिलान्यास

कुशीनगर में बारिश के बीच विकास योजनाओं की सौगात, सांसद ने किया लोकार्पण और शिलान्यास

कुशीनगर के नगर पंचायत मथौली में बारिश के बीच विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास का कार्यक्रम हुआ। सांसद विजय कुमार दुबे ने 20 किलोवाट सोलर सिस्टम, डिजिटल लाइब्रेरी, पशु चिकित्सालय भवन सहित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया। चार कूड़ा वाहनों और दो मोबाइल ट्रांसफॉर्मरों को भी हरी झंडी दिखाई गई।

By: Nivedita  RNI News Network
Updated:
कुशीनगर में बारिश के बीच विकास योजनाओं की सौगात, सांसद ने किया लोकार्पण और शिलान्यास

कुशीनगर। नगर पंचायत मथौली में खराब मौसम और लगातार बारिश के बावजूद विकास कार्यों से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बारिश के बीच बड़ी संख्या में स्थानीय लोग छाता लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

बारिश में भी कार्यक्रम में जुटे लोग

कार्यक्रम के दौरान बारिश तेज होने के बावजूद स्थानीय लोगों की मौजूदगी बनी रही। लोगों ने छाते के सहारे कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में नगर क्षेत्र में शुरू की गई तथा पूरी हुई योजनाओं की जानकारी दी गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोलर सिस्टम का लोकार्पण

सांसद विजय कुमार दुबे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथौली में स्थापित 20 किलोवाट क्षमता के सोलर सिस्टम का लोकार्पण किया। इस पहल से स्वास्थ्य केंद्र में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

 

डिजिटल लाइब्रेरी और कूड़ा वाहनों को मिली हरी झंडी

नगर के वार्ड नंबर पांच में डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। इसके अलावा स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चार नए कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।पशु चिकित्सालय के नवनिर्मित भवन और बाउंड्रीवाल का भी उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान किया गया।

श्रीराम-जानकी मंदिर के लिए भूमि-पूजन

कार्यक्रम में नगर के बहुप्रतीक्षित श्रीराम-जानकी मंदिर के निर्माण के लिए भूमि-पूजन भी किया गया। इसके साथ ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुविधा के लिए दो मोबाइल ट्रांसफॉर्मर को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में मोतीचक ब्लॉक प्रमुख अर्चना प्रदीप, सुकरौली ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान, महिला शक्ति वंदन से जुड़ी महिलाएं, नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह, सभासद, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...