Kaushambi News in Hindi

कौशांबी टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में रिसाव के बाद भीषण आग, कई लोगों के झुलसने की आशंका

कौशांबी टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में रिसाव के बाद भीषण आग, कई लोगों के झुलसने की आशंका

कौशांबी के सिहोरी टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में कथित गैस रिसाव के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में कई लोगों के झुलसने की आशंका है, जबकि पुलिस और दमकल की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। घटना के कारण कानपुर-वाराणसी हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।

राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर कौशाम्बी में कांग्रेस का प्रदर्शन, CBI जांच की मांग

राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर कौशाम्बी में कांग्रेस का प्रदर्शन, CBI जांच की मांग

कौशाम्बी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर प्रदर्शन किया और CBI जांच की मांग उठाई। जिला अध्यक्ष गौरव पांडेय के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की है।

गंगा नदी में मछली पकड़ने गया युवक लापता, डूबने की आशंका; तलाश जारी

गंगा नदी में मछली पकड़ने गया युवक लापता, डूबने की आशंका; तलाश जारी

कौशाम्बी के संदीपन घाट क्षेत्र में गंगा नदी में मछली पकड़ने गए 30 वर्षीय युवक विजय पासी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। साथियों के अनुसार रात में नाव पर सोने के बाद सुबह वह गायब मिले, जिसके बाद नदी में डूबने की आशंका जताई गई। सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है।

कौशाम्बी: वैष्णो किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर साध्वी मुस्कान ने मांगी सुरक्षा, डीएम को सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी: वैष्णो किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर साध्वी मुस्कान ने मांगी सुरक्षा, डीएम को सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी में वैष्णो किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर साध्वी मुस्कान ने अपनी और अपने सहयोगियों की सुरक्षा की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने उत्पीड़न, धमकी और फर्जी मुकदमों में फंसाने के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। प्रशासन ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।

आज से आरक्षी भर्ती परीक्षा शुरू, 8 केंद्रों पर 17,856 अभ्यर्थी होंगे शामिल

आज से आरक्षी भर्ती परीक्षा शुरू, 8 केंद्रों पर 17,856 अभ्यर्थी होंगे शामिल

कौशांबी में 8, 9 और 10 जून को आरक्षी एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा के लिए 8 केंद्र बनाए गए हैं और सुरक्षा व्यवस्था में 315 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

डिलीवरी के बाद महिला की मौत से परिजनों का हंगामा, लापरवाही बरतने का लगाया आरोप

डिलीवरी के बाद महिला की मौत से परिजनों का हंगामा, लापरवाही बरतने का लगाया आरोप

मंगलवार शाम लगभग 7 बजे पूजा की तबीयत अचानक ज़्यादा खराब हो गयी। जिसके बाद परिजन बगल के ही दूसरे प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर गए। वहां पर डॉक्टर ने पूजा को मृत घोषित कर दिया।

कौशांबी पहुंचे ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- सपा गुंडों को पालती-पोसती है

कौशांबी पहुंचे ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- सपा गुंडों को पालती-पोसती है

कांग्रेस को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बारे में पूरा देश अच्छी तरह जान चुका है। पूरे देश में कांग्रेस पार्टी का कोई मतलब नहीं। कांग्रेस पार्टी से यूथ तो छोड़ दीजिए कोई जुड़ना भी नहीं चाहता है।