जालौन में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने ध्वजारोहण कर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया गया। डीएम ने 2047 के आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को जरूरी बताया।
