Uttar Pradesh News: जेवर में 1,220 करोड़ रुपये की लागत से ट्रैक्टर फैक्ट्री बनेगी। परियोजना से 3,200 लोगों को रोजगार मिलेगा और हर साल 20 हजार ट्रैक्टर बनेंगे। यहां जानें जानकारी
Uttar Pradesh News: जेवर में 1,220 करोड़ रुपये की लागत से ट्रैक्टर फैक्ट्री बनेगी। परियोजना से 3,200 लोगों को रोजगार मिलेगा और हर साल 20 हजार ट्रैक्टर बनेंगे। यहां जानें जानकारी
यमुना प्राधिकरण ने पांच कंपनियों को कुल 16.5 एकड़ औद्योगिक जमीन आवंटित की है। इन परियोजनाओं में करीब 440.15 करोड़ रुपये निवेश और 4,300 रोजगार प्रस्तावित हैं। सेक्टर-8D और सेक्टर-29 में पैकेजिंग, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल और रेडीमेड गारमेंट से जुड़ी इकाइयां स्थापित की जाएंगी।
यूपीआईटीएस-2026 के समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते औद्योगिक और रक्षा उत्पादन, बेहतर कनेक्टिविटी तथा ओडीओपी उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने एमएसएमई, निर्यात और वैकल्पिक ऊर्जा को प्रदेश की आर्थिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया।
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का स्टॉल लगाया गया है। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने स्टॉल का अवलोकन किया। यहां मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब, लॉजिस्टिक हब, इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक विकास से जुड़ी परियोजनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है।
बिजनौर में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा क्षेत्र में चार निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इन परियोजनाओं में कुल 375 करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है, जिसमें 25 करोड़ रुपये का CBG प्लांट भी शामिल है। प्रस्तावित परियोजनाओं से करीब 360 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। जिला प्रशासन निवेशकों को आवश्यक सहयोग देकर बिजनौर में औद्योगिक और हरित ऊर्जा विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत
लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यूपी कैबिनेट की बैठक होगी। एजेंडे में करीब 19 प्रस्ताव शामिल हैं, जिनमें रोजगार, इलेक्ट्रिक बसें, एक्सप्रेसवे, पुलिस भर्ती, औद्योगिक निवेश, पर्यटन, बुनकर योजना और जन सेवा केंद्र 4.0 से जुड़े अहम प्रस्ताव शामिल हैं।
नोएडा प्राधिकरण की बैठक में उद्यमियों ने औद्योगिक इकाइयों से जुड़ी विभिन्न समस्याएं उठाईं। CEO कृष्ण करुणेश ने संबंधित अधिकारियों को नियमों के तहत मामलों का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए। कई प्रक्रियाओं को पहले ही सरल किए जाने की जानकारी भी दी गई।
उत्तर प्रदेश सरकार ने औद्योगिक विकास को गति देने के लिए 'यूनिफाइड मॉडल भवन विनियम-2026' प्रस्तुत किया है। यह नियम नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यीडा, गीडा, यूपीसीडा और अन्य औद्योगिक प्राधिकरणों में एकसमान लागू होगा। इससे भवन निर्माण प्रक्रिया सरल, पारदर्शी बनेगी, निजी निवेश बढ़ेगा और प्रदेश के 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी।
यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री शशांक चौधरी ने IMLC और सीड पार्क परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं ठेकेदारों को कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा में परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में बेहतर समन्वय, बाधाओं के त्वरित समाधान और समयबद्ध कार्य निष्पादन पर जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार वल्लभभाई पटेल इम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन परियोजना की समीक्षा की। परियोजना के तहत हर साल 10 लाख युवाओं को प्रशिक्षण, रोजगार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार की अध्यक्षता में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की 90वीं बोर्ड बैठक संपन्न हुई। बैठक में कॉर्पस फंड गठन, फिल्म सिटी, हैरिटेज सिटी, औद्योगिक पार्क, ट्रैफिक पार्क और आधारभूत संरचना विकास सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ₹208 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। फ्लैटेड फैक्ट्री, श्रमिक आवास और औद्योगिक विकास को पूर्वांचल के रोजगार और निवेश का नया इंजन बताते हुए मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था और विकास के संबंध पर भी बड़ा संदेश दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 मई को गोरखपुर के गीडा औद्योगिक क्षेत्र में यूपी के दूसरे फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करेंगे। 42.50 करोड़ रुपये की लागत से बने इस प्रोजेक्ट से एमएसएमई सेक्टर को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।
गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़े IMLC कॉरिडोर को निवेशकों के लिए आकर्षक बनाने हेतु सरकार ने कई प्रोत्साहन दिए हैं। कैपिटल सब्सिडी, SGST रिइम्बर्समेंट, 100% स्टाम्प ड्यूटी छूट और भूमि पर विशेष रियायतें लागत कम करेंगी। पावर, ग्रीन और R&D इंसेंटिव उद्योगों को बढ़ावा देंगे, जबकि ‘निवेश मित्र’ सिंगल विंडो सिस्टम और PLI टॉप-अप से निवेश प्रक्रिया सरल होगी।
Uttar Pradesh: औद्योगिक विकास विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एफडीआई बढ़ाने, निवेशकों से संवाद तेज करने और फास्ट ट्रैक सुविधाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ललितपुर फार्मा पार्क के इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से विकसित करने और ‘प्लग एंड प्ले’ मॉडल पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। इन्वेस्ट यूपी के कंट्री डेस्क की समीक्षा में संवाद और राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस बढ़ाने पर जोर दिया गया। फॉर्च्यून 500