Heavy Rain News in Hindi

यूपी में मानसून का असर तेज, 3 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में मानसून का असर तेज, 3 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में 3 अगस्त को मानसून सक्रिय रहेगा। IMD के अनुसार लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ, आगरा, गाजियाबाद, सहारनपुर, बरेली समेत करीब 45 जिलों में बारिश के आसार हैं। पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि पश्चिमी यूपी में भी कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।

सहारनपुर में बढ़ा यमुना का जलस्तर, आसपास के गांवों में बढ़ी चिंता

सहारनपुर में बढ़ा यमुना का जलस्तर, आसपास के गांवों में बढ़ी चिंता

सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। शाहजहांपुर के पास नदी का पानी बढ़ने से आसपास के गांवों में चिंता बढ़ गई है, जबकि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

मुजफ्फरनगर में बारिश बनी आफत, कच्चे मकान की छत गिरने से 20 बकरियों की गई जान

मुजफ्फरनगर में बारिश बनी आफत, कच्चे मकान की छत गिरने से 20 बकरियों की गई जान

मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र स्थित भोकरहेड़ी में लगातार बारिश के चलते कच्चे मकान की छत गिरने से 20 बकरियों की मौत हो गई। हादसे में गरीब परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे और आर्थिक सहायता की मांग की है।

आगरा में पहली तेज बारिश ने खोली नगर निगम की तैयारियों की पोल, कई इलाकों में जलभराव

आगरा में पहली तेज बारिश ने खोली नगर निगम की तैयारियों की पोल, कई इलाकों में जलभराव

आगरा में पहली तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। खेरिया मोड़ की वीआईपी रोड, एयरफोर्स गेट और धनौली क्षेत्र में पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। दुकानों में पानी घुसने और वाहनों के फंसने से जनजीवन प्रभावित हुआ।

गाजियाबाद में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल, सड़कों पर जलभराव और लंबा जाम

गाजियाबाद में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल, सड़कों पर जलभराव और लंबा जाम

गाजियाबाद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मेन जीटी रोड समेत प्रमुख सड़कों पर लंबा जाम, कॉलोनियों और दुकानों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के अलर्ट के बीच प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

यूपी में मानसून की दस्तक, 66 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट

यूपी में मानसून की दस्तक, 66 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में 30 जून से मानसून के सक्रिय होने की संभावना है, जबकि 66 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। जुलाई के पहले सप्ताह में प्रदेशभर में अच्छी बारिश होने के आसार हैं, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

सिद्ध पीठ श्री शाकंभरी देवी क्षेत्र में अचानक आई बाढ़, वाहन बहे, श्रद्धालुओं में मची भगदड़

सिद्ध पीठ श्री शाकंभरी देवी क्षेत्र में अचानक आई बाढ़, वाहन बहे, श्रद्धालुओं में मची भगदड़

सहारनपुर के सिद्ध पीठ श्री शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र में शिवालिक पहाड़ियों पर हुई भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ से अफरा-तफरी मच गई। तेज बहाव में कई वाहन बह गए । प्रशासन ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

Jalaun : तबाह हुई फसलों को लेकर किसानों का जोरदार प्रदर्शन

Jalaun : तबाह हुई फसलों को लेकर किसानों का जोरदार प्रदर्शन

जालौन में किसानों ने अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर मुआवजा, ऋण माफी और बीज-खाद की निःशुल्क आपूर्ति की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि राहत न मिलने पर आंदोलन तेज होगा।

Aligarh : बारिश ने खोली नगर निगम के दावे की पोल

Aligarh : बारिश ने खोली नगर निगम के दावे की पोल

Aligarh : अलीगढ़ में बारिश से कई सड़कें धंस गईं और GT रोड पर गहरे गड्ढे बन गए।लोगों ने घटिया सामग्री से निर्माण का आरोप लगाकर नगर निगम और PWD पर सवाल उठाए।सड़क धंसने से यातायात बाधित हुआ और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया।

Azamgarh : आज़मगढ़ में बारिश बनी मुसीबत, बेहया का पेड़ बना विरोध का प्रतीक

Azamgarh : आज़मगढ़ में बारिश बनी मुसीबत, बेहया का पेड़ बना विरोध का प्रतीक

Azamgarh : आजमगढ़ के हनुमानगढ़ी इलाके में भारी बारिश के बाद जलजमाव से घर और सड़कें पानी में डूब गई हैं, जिससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए बेहया का पेड़ लगाकर विरोध किया है। प्रशासन से तुरंत सड़क ऊंची करने और जलजमाव दूर करने की मांग की गई है।

UP की बात

Weather Update : उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिन रहें सतर्क!

Weather Update : उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सतर्क रहने की सलाह।

Sonbhadra: सोनभद्र में मानसून की पहली बरसात ने खोली नगर पालिका की पोल: शहर और हाईवे बेहाल

Sonbhadra: सोनभद्र में मानसून की पहली बरसात ने खोली नगर पालिका की पोल: शहर और हाईवे बेहाल

Sonbhadra: सोनभद्र में पहली मूसलाधार बारिश ने नगर पालिका की तैयारियों की पोल खोल दी, जहां नालियों के जाम होने से पूरे शहर में जलभराव से अफरा-तफरी मच गई। वाराणसी शक्तिनगर हाईवे पर घुटनों तक पानी भर जाने से यातायात भी ठप हो गया। लोग घरों, स्कूलों और बाजारों में भरे पानी से बेहद परेशान दिखे।

गंगा और यमुना के ऊफान से 12 जिले बाढ़ की चपेट में, 8062 लोगों ने राहत शिविरों में ली शरण

गंगा और यमुना के ऊफान से 12 जिले बाढ़ की चपेट में, 8062 लोगों ने राहत शिविरों में ली शरण

उत्तर प्रदेश में बाढ़ से 39216 लोग प्रभावित हुए हैं। नदियों के ऊफान से इतनी बड़ी संख्या में लोगों के जीवन पर असर पड़ा है। वहीं, 8062 लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है।

हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद यूपी में अलर्ट, सीएम योगी ने उच्च अधिकारियों के साथ की समीक्षा

हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद यूपी में अलर्ट, सीएम योगी ने उच्च अधिकारियों के साथ की समीक्षा

सीएम योगी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में आकाशीय बिजली से कई स्थानों पर जन-धन की हानि की दुःखद सूचना मिली है। ऐसे पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।