Gautam Buddha Nagar Police News in Hindi

दिवाली से पहले एक्शन में गौतमबुद्धनगर पुलिस, पटाखा दुकानदारों को सख्त चेतावनी; सुरक्षा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

दिवाली से पहले एक्शन में गौतमबुद्धनगर पुलिस, पटाखा दुकानदारों को सख्त चेतावनी; सुरक्षा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले गौतमबुद्धनगर पुलिस और अग्निशमन विभाग ने पटाखा विक्रेताओं के साथ बैठक कर सुरक्षा के सख्त निर्देश दिए हैं। नोएडा के सेक्टर-2 फायर स्टेशन पर आयोजित बैठक में ग्रीन पटाखों की अधिकृत स्थानों पर बिक्री, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और सुरक्षित भंडारण पर जोर दिया गया। पुलिस ने लोगों से सुरक्षित तरीके से दिवाली मनाने की अपील की है।

जेवर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, इमरान हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

जेवर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, इमरान हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के जेवर में झांझर रोड स्थित पावर हाउस के पास पुलिस मुठभेड़ में इमरान हत्याकांड के दो वांछित आरोपी शेरू उर्फ शेर मोहम्मद और मौसीम गिरफ्तार किए गए। जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो अवैध पिस्टल और सात कारतूस बरामद किए हैं।

Uttar Pradesh News: जगत फार्म में DCP श्रवण कुमार सिंह ने संभाली सुरक्षा की कमान, पैदल किया निरीक्षण

Uttar Pradesh News: जगत फार्म में DCP श्रवण कुमार सिंह ने संभाली सुरक्षा की कमान, पैदल किया निरीक्षण

Uttar Pradesh News: ग्रेटर नोएडा के जगत फार्म में डीसीपी श्रवण कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संदिग्ध वाहनों की चेकिंग और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के आदेश दिए। ऐसे में आइए यहां पढ़ें पूरी खबर

नोएडा सेक्टर-63 में पिंक बूथ शुरू, महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित पुलिस सहायता

नोएडा सेक्टर-63 में पिंक बूथ शुरू, महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित पुलिस सहायता

नोएडा के सेक्टर-63 स्थित सी-ब्लॉक में महिला सुरक्षा के लिए पिंक बूथ शुरू किया गया। डीसीपी महिला सुरक्षा सुनीति और डीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने इसका उद्घाटन किया। यहां महिलाएं शिकायत दर्ज करा सकेंगी और सुरक्षा संबंधी मामलों में पुलिस सहायता प्राप्त कर सकेंगी।

गौतमबुद्धनगर में शांतिपूर्ण तरीके से निकली महर्षि वाल्मीकि जयंती शोभायात्रा, पुलिस रही अलर्ट

गौतमबुद्धनगर में शांतिपूर्ण तरीके से निकली महर्षि वाल्मीकि जयंती शोभायात्रा, पुलिस रही अलर्ट

गौतमबुद्धनगर में महर्षि वाल्मीकि जयंती की शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पुलिस ने सुरक्षा बल तैनात कर संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के इंतजाम किए।

नोएडा में मोबाइल और चेन स्नैचिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 41 हजार रुपये और अपाचे बाइक बरामद

नोएडा में मोबाइल और चेन स्नैचिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 41 हजार रुपये और अपाचे बाइक बरामद

नोएडा के सेक्टर-113 थाना पुलिस ने मोबाइल और चेन स्नैचिंग के मामलों में उस्मान, इब्राहिम और अनस को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 41 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल अपाचे बाइक बरामद की है। मामले में दो मुकदमे दर्ज हैं।

नोएडा में एक करोड़ की MDMA ड्रग्स बरामद, घाना और उज्बेकिस्तान के दो नागरिक गिरफ्तार

नोएडा में एक करोड़ की MDMA ड्रग्स बरामद, घाना और उज्बेकिस्तान के दो नागरिक गिरफ्तार

नोएडा में गौतमबुद्धनगर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने 920 ग्राम MDMA ड्रग्स बरामद कर घाना और उज्बेकिस्तान के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया। बरामद ड्रग्स की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, मामले में दिल्ली-NCR में सप्लाई के आरोपों की जांच जारी है।

कांवड़ यात्रा और शिवरात्रि को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, सीपी लक्ष्मी सिंह ने किया निरीक्षण

कांवड़ यात्रा और शिवरात्रि को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, सीपी लक्ष्मी सिंह ने किया निरीक्षण

नोएडा: श्रावण मास की कांवड़ यात्रा और आगामी शिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीपी नोएडा लक्ष्मी सिंह ने जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर मेधा रूपम के साथ कांवड़ मार्गों, शिविरों और शिवालयों का स्थलीय निरीक्षण किया।