Gautam Buddh Nagar News in Hindi

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, गर्भवती महिलाओं और टीबी मरीजों पर विशेष फोकस

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, गर्भवती महिलाओं और टीबी मरीजों पर विशेष फोकस

गौतमबुद्धनगर में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं की समीक्षा की गई। गर्भवती महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने, टीबी मरीजों की निगरानी, एचपीवी टीकाकरण, टेलीमेडिसिन, दवाओं और एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

1 अक्टूबर से बिना वैध PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

1 अक्टूबर से बिना वैध PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

गौतमबुद्धनगर में 1 अक्टूबर 2026 से बिना वैध PUC प्रमाण-पत्र वाले वाहनों को पेट्रोल और डीजल नहीं मिलेगा। जिले के 113 पेट्रोल पंपों में से 97 पर PUC ऐप इंस्टॉल हो चुका है। प्रशासन ने वाहन मालिकों से समय रहते PUC अपडेट कराने और पेट्रोल पंप संचालकों को ‘NO PUCC, NO FUEL’ नियम का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

नोएडा सेक्टर-161 में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 1200 वर्ग मीटर जमीन कराई गई कब्जामुक्त

नोएडा सेक्टर-161 में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 1200 वर्ग मीटर जमीन कराई गई कब्जामुक्त

गौतमबुद्ध नगर के नोएडा सेक्टर-161 स्थित गुलावली गांव में नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से अनधिकृत निर्माण हटाया गया और करीब 1200 वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। प्राधिकरण ने लोगों से प्रॉपर्टी खरीदने से पहले जमीन के दस्तावेज और वैधता की जांच करने की अपील की है।

नोएडा में पुराने डीजल-पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई तेज, पार्किंग में खड़े वाहन भी हो सकते हैं जब्त

नोएडा में पुराने डीजल-पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई तेज, पार्किंग में खड़े वाहन भी हो सकते हैं जब्त

गौतमबुद्धनगर में 10 साल से अधिक पुराने डीजल और 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग की कार्रवाई तेज हो गई है। सार्वजनिक या साझा पार्किंग में खड़े ऐसे वाहन भी जब्त किए जा सकते हैं। विभाग ने वाहन मालिकों से अधिकृत RVSF पर स्वैच्छिक स्क्रैपिंग कराने की अपील की है।

UP इंटरनेशनल ट्रेड शो से पहले ट्रैफिक प्लान जारी, 25 सितंबर को इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

UP इंटरनेशनल ट्रेड शो से पहले ट्रैफिक प्लान जारी, 25 सितंबर को इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक होने वाले UP International Trade Show 2026 को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात प्लान जारी किया है। 25 सितंबर को वीआईपी मूवमेंट के दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, एक्सपो मार्ट और आसपास के कई मार्गों पर अस्थायी डायवर्जन रहेगा। वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

सेवा दिवस पर गौतमबुद्धनगर में विविध कार्यक्रम, जगह-जगह जगमगाए ‘आशीर्वाद के दीये’

सेवा दिवस पर गौतमबुद्धनगर में विविध कार्यक्रम, जगह-जगह जगमगाए ‘आशीर्वाद के दीये’

गौतमबुद्धनगर में सेवा दिवस के तहत फल वितरण, रक्तदान शिविर, कृषि गोष्ठी, टूल किट वितरण और ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित हुए। जिलेभर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने सेवा व जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

गौतमबुद्धनगर में कारखानों और निर्माण स्थलों पर सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य

गौतमबुद्धनगर में कारखानों और निर्माण स्थलों पर सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य

गौतमबुद्धनगर में कारखानों और निर्माण स्थलों पर श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने OSHWC Code-2020 और UPOSHW Rules-2026 के पालन के निर्देश दिए हैं। नियुक्तिपत्र, नियमित स्वास्थ्य जांच, महिला कर्मचारियों की सुरक्षा और जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है।

गौतमबुद्धनगर में आज जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’, सरकारी कार्यालयों से लाभार्थियों के घर तक होगा दीप प्रज्ज्वलन

गौतमबुद्धनगर में आज जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’, सरकारी कार्यालयों से लाभार्थियों के घर तक होगा दीप प्रज्ज्वलन

सेवा संकल्प अभियान के तहत गौतमबुद्धनगर में 17 सितंबर की शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित होगा। सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और लाभार्थियों के घरों में दीप जलाए जाएंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम लोगों की सहभागिता रहेगी।

सेवा संकल्प अभियान को जनअभियान बनाने की तैयारी तेज, प्रभारी मंत्री ने दिए जरूरी निर्देश

सेवा संकल्प अभियान को जनअभियान बनाने की तैयारी तेज, प्रभारी मंत्री ने दिए जरूरी निर्देश

गौतमबुद्धनगर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने अधिकारियों को अभियान को सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखकर जनभागीदारी से जोड़ने के निर्देश दिए। अभियान में स्वच्छता अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकला प्रतियोगिता, सेवा ज्योति कलश यात्रा और ‘सेवा की कहानी’ जैसे कार्यक्रम होंगे।

सूरजपुर कोर्ट में नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कानूनी बढ़त, स्टे को आगे बढ़ाने का अंतिम अवसर

सूरजपुर कोर्ट में नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कानूनी बढ़त, स्टे को आगे बढ़ाने का अंतिम अवसर

सूरजपुर न्यायालय में नोएडा प्राधिकरण से जुड़े सिविल वाद संख्या 1348/2023 में सुनवाई के दौरान अदालत ने मौजूदा स्टे को आगे बढ़ाने के लिए वादी पक्ष को अंतिम अवसर दिया है। मामला सोरखा जाहिदाबाद की करीब 55 बीघा भूमि से जुड़ा है और अगली सुनवाई में स्थगन आदेश की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

​सूरजपुर न्यायालय में नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कानूनी जीत,स्टे की आड़ में भूमाफियाओं द्वारा की जा रही अवैध निर्माण की कोशिश नाकाम,

​सूरजपुर न्यायालय में नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कानूनी जीत,स्टे की आड़ में भूमाफियाओं द्वारा की जा रही अवैध निर्माण की कोशिश नाकाम,

गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर न्यायालय ने सिविल वाद संख्या 758/2025 में नोएडा प्राधिकरण को बड़ी कानूनी राहत देते हुए पूर्व में जारी अस्थायी निषेधाज्ञा को निरस्त कर दिया। करीब 14.1010 हेक्टेयर भूमि से जुड़े मामले में प्राधिकरण की ओर से अधिवक्ता संदीप सिंह चौहान ने पैरवी की। प्राधिकरण का आरोप था कि स्टे की आड़ में भूमि पर निर्माण और मौके की स्थिति बदलने का प्रयास किया जा रहा था।

सूरजपुर कोर्ट में नोएडा प्राधिकरण को बड़ी कानूनी सफलता, पुराना स्थगन आदेश हुआ निरस्त

सूरजपुर कोर्ट में नोएडा प्राधिकरण को बड़ी कानूनी सफलता, पुराना स्थगन आदेश हुआ निरस्त

गौतम बुद्ध नगर की सूरजपुर अदालत में नोएडा प्राधिकरण को भूमि विवाद से जुड़े मामले में राहत मिली है। सिविल जज (सी.डी.-3) ने 1 सितंबर 2026 को पहले जारी अंतरिम स्थगन आदेश को निरस्त कर दिया। प्राधिकरण ने संबंधित भूमि पर कथित अनधिकृत निर्माण की कोशिश का मुद्दा उठाया था।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना: गौतमबुद्धनगर में ऑनलाइन आवेदन का मौका, 24 अगस्त अंतिम तिथि

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना: गौतमबुद्धनगर में ऑनलाइन आवेदन का मौका, 24 अगस्त अंतिम तिथि

गौतमबुद्धनगर में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के तहत मत्स्य पालकों और पारंपरिक मछुआरा परिवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। खारे पानी में तालाब निर्माण, RAS यूनिट, बैकयार्ड RAS, जलाशयों में मत्स्य अंगुलिका संचय और आजीविका-पोषण सहायता जैसी परियोजनाओं के लिए आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक पात्र लोग 24 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

गौतमबुद्ध नगर में ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प जनसभा’ का आयोजन, पंकज चौधरी ने किया संबोधित

गौतमबुद्ध नगर में ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प जनसभा’ का आयोजन, पंकज चौधरी ने किया संबोधित

गौतमबुद्ध नगर में आयोजित 'आत्मनिर्भर भारत संकल्प जनसभा' में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत अभियान, मेक इन इंडिया और लोकल फॉर वोकल जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए देश को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।

नोएडा से लखनऊ के लिए पहली कमर्शियल फ्लाइट रवाना, 172 किसान बने ऐतिहासिक उड़ान के सहभागी

नोएडा से लखनऊ के लिए पहली कमर्शियल फ्लाइट रवाना, 172 किसान बने ऐतिहासिक उड़ान के सहभागी

गौतमबुद्ध नगर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (जेवर एयरपोर्ट) से पहली उड़ान के साथ एक ऐतिहासिक शुरुआत हुई। पहली फ्लाइट में करीब 172 किसान लखनऊ के लिए रवाना हुए, जहां वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। यह पहल किसानों को सरकार से सीधे संवाद का अवसर प्रदान करेगी। साथ ही, जेवर एयरपोर्ट का संचालन क्षेत्र के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।