Uttar Pradesh News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 6724 वाहनों के चालान किए और 8 वाहन सीज किए। बिना हेलमेट 2344 चालान हुए।
Uttar Pradesh News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 6724 वाहनों के चालान किए और 8 वाहन सीज किए। बिना हेलमेट 2344 चालान हुए।
नोएडा सेक्टर-24 पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 20 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये है।
नोएडा स्टेडियम में रावण दहन से पहले गौतमबुद्धनगर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। एसीपी मयंक तिवारी ने पुलिस टीम के साथ भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक, पार्किंग, CCTV और बैरिकेडिंग की समीक्षा की। पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर 12 मोटरसाइकिलें, चार फर्जी नंबर प्लेट, मास्टर चाबी और एक अवैध चाकू बरामद किया। पुलिस के अनुसार, गिरोह दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
ग्रेटर नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत शिक्षा, सामाजिक सेवा और स्वावलंबन में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में गौतमबुद्धनगर पुलिस की साइबर टीम ने NCC कैडेट्स और विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट और साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए। पुलिस ने साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर 1930 हेल्पलाइन और राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत करने की अपील की।
गौतमबुद्धनगर पुलिस ने गुमशुदा और अपहृत लोगों की तलाश में बड़ी सफलता हासिल की है। 1 जनवरी 2025 से 31 जुलाई 2026 तक दर्ज 3,348 गुमशुदगी के मामलों में 2,962 लोगों को सकुशल बरामद किया गया। वहीं, 650 गुमशुदा बच्चों में से 619 यानी 95.23% बच्चों को सुरक्षित उनके परिवारों तक पहुंचाया गया। पुलिस ने CCTV, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, तकनीकी साक्ष्य, सोशल मीडिया और मुखबिर तंत्र की मदद से ये कार्रवाई
डॉ. भीमराव आंबेडकर उत्तर प्रदेश पुलिस अकादमी, मुरादाबाद में प्रशिक्षणरत 11 पुलिस उपाधीक्षकों ने कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह से मुलाकात की, जहां स्मार्ट पुलिसिंग, तकनीक आधारित कानून व्यवस्था और आधुनिक पुलिसिंग की चुनौतियों पर चर्चा हुई।