Ayodhya News in Hindi

राम मंदिर दान प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी के बाद परिवार ने उठाए सवाल

राम मंदिर दान प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी के बाद परिवार ने उठाए सवाल

अयोध्या में राम मंदिर दान प्रकरण की जांच के दौरान लव-कुश नामक युवक की गिरफ्तारी के बाद मामला और तेज हो गया है। आरोपी के पिता ने बेटे को निर्दोष बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अयोध्या एयरपोर्ट पर 15 जून को मनाया जाएगा यात्री सुविधा दिवस

अयोध्या एयरपोर्ट पर 15 जून को मनाया जाएगा यात्री सुविधा दिवस

अयोध्या एयरपोर्ट पर 15 जून को ‘यात्री सुविधा दिवस’ मनाया जाएगा, जिसमें यात्रियों के स्वागत, स्वास्थ्य शिविर, पौध वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस दौरान सुरक्षा और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। एयरपोर्ट प्रशासन का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सेवाएं और यादगार अनुभव प्रदान करना है।

राम मंदिर चढ़ावा कथित अनियमितता मामला, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

राम मंदिर चढ़ावा कथित अनियमितता मामला, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा अनियमितता मामले को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग उठी है। आरोपों के बाद कुछ नेताओं और सामाजिक लोगों ने कहा है कि मामले की पारदर्शी जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। वहीं यह भी मांग की जा रही है कि जांच में यदि कोई दोषी पाया जाए तो कार्रवाई हो और यदि आरोप गलत हों तो स्थिति स्पष्ट की जाए,

परिवहन आयुक्त का निरीक्षण, सड़क सुरक्षा और राजस्व वसूली पर दिए सख्त निर्देश

परिवहन आयुक्त का निरीक्षण, सड़क सुरक्षा और राजस्व वसूली पर दिए सख्त निर्देश

परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश ने अयोध्या स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड टेस्टिंग इंस्टीट्यूट (डीटीटीआई) और संभागीय परिवहन कार्यालय का निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा, प्रवर्तन कार्यों और राजस्व वसूली की समीक्षा की। उन्होंने रॉन्ग साइड ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

राम मंदिर परिसर स्थित मां भगवती मंदिर में आज होगा ध्वजारोहण कार्यक्रम

राम मंदिर परिसर स्थित मां भगवती मंदिर में आज होगा ध्वजारोहण कार्यक्रम

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर के मां भगवती मंदिर में आज साध्वी ऋतंभरा के सान्निध्य में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस विशेष धार्मिक आयोजन में लगभग 3000 महिलाओं की सहभागिता प्रस्तावित है।

अयोध्या में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

अयोध्या में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

अयोध्या में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं, चिकित्सा सुविधाओं और जनपद में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।

अयोध्या विज़न-2047 को लेकर विकास कार्यों में तेजी, मंडलायुक्त ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

अयोध्या विज़न-2047 को लेकर विकास कार्यों में तेजी, मंडलायुक्त ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

अयोध्या विज़न-2047 को लेकर मंडलायुक्त ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में अयोध्या को विश्वस्तरीय धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रहे कार्यों का आकलन किया गया और समयबद्ध पूर्णता पर जोर दिया गया।

23 जून को रामजन्मभूमि परिसर के शेषावतार मंदिर पर होगा धर्म ध्वजा आरोहण, दोनों डिप्टी CM होंगे शामिल

23 जून को रामजन्मभूमि परिसर के शेषावतार मंदिर पर होगा धर्म ध्वजा आरोहण, दोनों डिप्टी CM होंगे शामिल

अयोध्या के रामजन्मभूमि परिसर स्थित शेषावतार लक्ष्मण मंदिर में 23 जून को धर्म ध्वजा आरोहण कार्यक्रम होगा। समारोह में दोनों उपमुख्यमंत्री समेत करीब 1000 अतिथि शामिल होंगे।

अयोध्या हाईवे पर 190 करोड़ से बनेंगे 5 अंडरपास, ब्लैक स्पॉट्स होंगे सुरक्षित

अयोध्या हाईवे पर 190 करोड़ से बनेंगे 5 अंडरपास, ब्लैक स्पॉट्स होंगे सुरक्षित

Ayodhya Highway News: अयोध्या-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए एनएचएआई 190 करोड़ रुपये की लागत से पांच नए अंडरपास बनाएगा।

अयोध्या में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, अवध वाटर पार्क सील

अयोध्या में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, अवध वाटर पार्क सील

अयोध्या के सलारपुर स्थित अवध वाटर पार्क को अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने मानचित्र स्वीकृत न होने के कारण सील कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, यह भूमि अयोध्या महायोजना के तहत सामाजिक कार्यों के लिए पहले ही अधिग्रहित की जा चुकी थी, इसलिए निर्माण की अनुमति नहीं दी गई थी। नियमों के उल्लंघन पर यह कार्रवाई की गई।

Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर बोले CM योगी- “कुछ लोगों ने किया षड्यंत्र, सनातन से ऊपर कोई नहीं”

Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर बोले CM योगी- “कुछ लोगों ने किया षड्यंत्र, सनातन से ऊपर कोई नहीं”

“पहले जय श्रीराम बोलने पर लाठी चलती थी। 2017 से पहले न यहां सुरक्षा थी, न बिजली-पानी की समुचित व्यवस्था। अयोध्या उपेक्षा और अव्यवस्था का शिकार थी।”

Ayodhya: आज होगा रामलला का भव्य अभिषेक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहेंगे अनुष्ठान के साक्षी

Ayodhya: आज होगा रामलला का भव्य अभिषेक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहेंगे अनुष्ठान के साक्षी

प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर रामलला का अभिषेक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया जाएगा। इस दौरान यज्ञ, हवन और पूजन की सभी पारंपरिक विधियां संपन्न होंगी।

Ayodhya: 31 दिसंबर को मनाई जाएगी श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ

Ayodhya: 31 दिसंबर को मनाई जाएगी श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ

दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत 27 दिसंबर 2025 से होगी। मुख्य समारोह 31 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा, जबकि पूजन-अनुष्ठान और अन्य धार्मिक कार्यक्रम 2 जनवरी 2026 तक चलते रहेंगे।