1. हिन्दी समाचार
  2. अयोध्या
  3. अयोध्या विज़न-2047 को लेकर विकास कार्यों में तेजी, मंडलायुक्त ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

अयोध्या विज़न-2047 को लेकर विकास कार्यों में तेजी, मंडलायुक्त ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

अयोध्या विज़न-2047 को लेकर मंडलायुक्त ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में अयोध्या को विश्वस्तरीय धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रहे कार्यों का आकलन किया गया और समयबद्ध पूर्णता पर जोर दिया गया।

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:
अयोध्या विज़न-2047 को लेकर विकास कार्यों में तेजी, मंडलायुक्त ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

अयोध्या को विश्वस्तरीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही परियोजनाओं की प्रगति को लेकर मंडलायुक्त श्री राजेश कुमार ने गुरुवार को आयुक्त सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में अयोध्या विज़न-2047 के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी श्री कृष्ण कुमार सिंह, विकास प्राधिकरण के उपायुक्त श्री अनुराज जैन, प्रभागीय वनाधिकारी श्री प्रखर गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मंडलायुक्त ने धर्मपथ एवं रामपथ पर चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी शेष कार्य तय समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो। उन्होंने मार्गों के किनारे लगाए गए पौधों के समुचित रखरखाव और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के लिए व्यापक वृक्षारोपण पर विशेष बल दिया। साथ ही राम की पैड़ी के आसपास की दुकानों को सुव्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में बिल्लहर बंधा मार्ग (दशरथ पथ), उतरौला-अयोध्या-प्रयागराज मार्ग, दशरथ-गयासपुर मार्ग सहित कई प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त मेडिकल कॉलेज एवं एयरपोर्ट टर्मिनल-2 को जोड़ने वाले प्रस्तावित 4-लेन मार्ग, स्मार्ट पार्किंग, ट्रांजिट हॉस्टल, अतिथि गृह, चौदह कोसी एवं पंचकोसी परिक्रमा मार्ग, सुग्रीव पथ, बजरंग पथ और आस्था पथ जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई।

मंडलायुक्त ने श्री महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, डिजिटल वीडियो वॉल, ग्रीनफील्ड टाउनशिप, क्रिकेट स्टेडियम पवेलियन, आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, अयोध्या बाईपास/रिंग रोड तथा ऐतिहासिक प्रवेश द्वारों के सौंदर्यीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी सभी परियोजनाओं को तेजी और गुणवत्ता के साथ पूरा कर अयोध्या को आधुनिक सुविधाओं से युक्त आध्यात्मिक राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...