लखनऊ: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से जन भवन, लखनऊ के गांधी सभागार में वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को समर्पित एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
लखनऊ: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से जन भवन, लखनऊ के गांधी सभागार में वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को समर्पित एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ के आदर्श माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म वितरित की। यह पहल नियमित विद्यालय उपस्थिति को प्रोत्साहित करने और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से की जा रही है। विद्यालय के सभी छात्रों को चरणबद्ध तरीके से यूनिफॉर्म उपलब्ध कराई जाएगी।
मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में 92,332 विद्यार्थियों को उपाधियां और 199 मेधावियों को पदक प्रदान किए गए। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्राओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए नवाचार, शोध, नशामुक्त परिसर और विकसित भारत के निर्माण का आह्वान किया।
मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत सर्वाइकल कैंसर जागरूकता और HPV टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 65 छात्राओं के टीकाकरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया और बालिकाओं के स्वास्थ्य, जागरूकता व समय पर टीकाकरण के महत्व पर जोर दिया।
मेरठ स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 19वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 450 विद्यार्थियों को उपाधियां और 22 मेधावियों को पदक प्रदान किए। उन्होंने कृषि अनुसंधान, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल डिग्री, किसानों की आय बढ़ाने और विश्वविद्यालयों में गुणवत्ता सुधार पर विशेष जोर दिया।
उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के 21वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 30,886 उपाधियों एवं अंक प्रमाणपत्रों को डिजीलॉकर पर जारी किया और 18 मेधावी विद्यार्थियों को 26 पदकों से सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ कौशल, नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ने का संदेश दिया। समारोह में आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए किट वितरण, एचपीवी टीकाकरण अभियान और डिजिटल शिक्षा व्यवस्था को बढ़ावा देने
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय से संबद्ध मेडिकल, डेंटल और पैरामेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक कर शिक्षा की गुणवत्ता, अनुशासन, शोध, आधारभूत सुविधाओं और छात्र हितों को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नियमित समीक्षा, शिक्षकों की नियुक्ति और संस्थानों के बेहतर संचालन पर जोर दिया।
अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के द्वितीय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 11 हजार से अधिक विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान कीं और चिकित्सा क्षेत्र में सेवा, शोध, अनुशासन एवं नवाचार को बढ़ावा देने का संदेश दिया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों को किट वितरण, बालिकाओं का HPV टीकाकरण, नशामुक्त परिसर और पर्यावरण संरक्षण जैसे अभियानों पर भी जोर दिया गया।
लखनऊ के KGMU प्रशासन ने सभी 18 हॉस्टल मेस में नॉन-वेज भोजन पकाने और परोसने पर रोक लगा दी है। यह निर्णय राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निरीक्षण के बाद लिया गया, जिसमें मेस की स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता से जुड़ी कमियां सामने आई थीं।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ के जन भवन में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संयुक्त संसदीय समिति के साथ विस्तृत संवाद किया। बैठक में चुनाव सुधार, महिला आरक्षण, स्थानीय निकाय चुनाव, चुनावी खर्च और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
KGMU लखनऊ के 22वें दीक्षांत समारोह में 1707 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं और 20 विद्यार्थियों को 54 पदकों से सम्मानित किया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने युवा चिकित्सकों को सेवा, संवेदना और अनुसंधान के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। समारोह में आंगनबाड़ी केंद्रों को किट वितरण और 200 बालिकाओं का HPV टीकाकरण भी कराया गया।
कानपुर के हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 1071 उपाधियां और 47 पदक प्रदान किए। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार, अनुसंधान और तकनीक के माध्यम से विकसित भारत-2047 के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। समारोह में आंगनबाड़ी केंद्रों को किट वितरण और 600 बालिकाओं का HPV टीकाकरण भी किया गया।
कानपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के 41वें दीक्षांत समारोह में 1,07,713 विद्यार्थियों को डिग्री, 92 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि और 51 मेधावियों को 96 पदकों से सम्मानित किया गया। समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
लखनऊ स्थित ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने की। समारोह में विद्यार्थियों को 1,246 उपाधियां और 125 पदक प्रदान किए गए।
लखनऊ के जन भवन में आयोजित उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 के तहत आम क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में आम उत्पादन, निर्यात, प्रसंस्करण और विपणन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किसानों, एफपीओ और अधिकारियों को आधुनिक तकनीक, पारदर्शिता और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। सम्मेलन में आम उत्पादकों और निर्यातकों के बीच कई एमओयू भी हुए।