1. हिन्दी समाचार
  2. Education
  3. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सिलवासा के स्वामी विवेकानंद विद्यामंदिर का किया दौरा

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सिलवासा के स्वामी विवेकानंद विद्यामंदिर का किया दौरा

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दादरा नगर हवेली के सिलवासा स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यामंदिर स्कूल का भ्रमण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं, कक्षाओं और विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा छात्रों को नैतिक मूल्यों, अनुशासन और संस्कारों के लिए प्रेरित किया।

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सिलवासा के स्वामी विवेकानंद विद्यामंदिर का किया दौरा

सिलवासा: प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने दादरा नगर हवेली के सिलवासा स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यामंदिर स्कूल का भ्रमण किया। इस दौरान संघ शासित प्रदेश के प्रशासक श्री प्रफुल पटेल भी मौजूद रहे।विद्यालय पहुंचने पर अध्ययनरत विद्यार्थियों ने राज्यपाल को स्कूल की व्यवस्थाओं और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी।

12 हजार विद्यार्थी कर रहे हैं अध्ययन

स्वामी विवेकानंद विद्यामंदिर में करीब 12 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विद्यालय परिसर, कक्षाओं और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं का निरीक्षण किया।उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों से संवाद कर विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था, पढ़ाई के तौर-तरीकों और विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

 

शिक्षा के साथ संस्कारों पर जोर

राज्यपाल ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन और संस्कारों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में भी आगे बढ़ना चाहिए।इस दौरान राज्यपाल ने विद्यार्थियों को पुस्तकों और चॉकलेट का वितरण भी किया। विद्यार्थियों ने भी राज्यपाल के साथ संवाद किया और उत्साहपूर्वक अपनी शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी साझा की।राज्यपाल के विद्यालय भ्रमण के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और बेहतर शैक्षणिक वातावरण पर विशेष जोर दिया गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...