Uttar Pradesh News: समाजवादी पार्टी (सपा) ने आगामी विधानसभा चुनाव और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिसमें पार्टी ने प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर ‘SSR PDA विधानसभा प्रभारी’ नियुक्त किए हैं। इस संबंध में 29 नवंबर 2026 को लिस्ट जारी की गई। बता दें इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड की अलग-अलग विधानसभा सीटों को शामिल किया गया है। पार्टी ने इन नियुक्तियों के जरिए मतदाता सूची से जुड़े कार्यों और संगठन की गतिविधियों पर नजर रखने की जिम्मेदारी नेताओं को सौंपी है।
जानकारी के लिए बता दें जारी सूची में गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, हाथरस, मथुरा, आगरा, शाहजहांपुर और जालौन की विधानसभा सीटें शामिल हैं। जिनमें इन नियुक्तियों को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
वहीं, समाजवादी पार्टी की ओर से जारी सूची में मथुरा जिले की दो विधानसभा सीटों को भी जगह दी गई है। छाता विधानसभा सीट संख्या 81 का प्रभारी श्री लोकमणि जादौन को बनाया गया है। वहीं, मांट विधानसभा सीट संख्या 82 की जिम्मेदारी श्री संजय लाठर को सौंपी गई है।
मथुरा की इन दोनों सीटों पर नियुक्तियों को संगठन की चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी इन क्षेत्रों में मतदाता सूची से जुड़े कार्यों को व्यवस्थित करने और अपने संगठन को सक्रिय रखने की दिशा में काम कर रही है।
सपा की ओर से जारी सूची के अनुसार, बड़ौत विधानसभा सीट से सुखेंद्र तोमर, लोनी से अनिल कसाना और गाजियाबाद से अभिषेक गर्ग को जिम्मेदारी दी गई है। नोएडा विधानसभा सीट से मुकेश शर्मा को प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा हाथरस सीट से रामनारायण काके और सादाबाद से देवेंद्र अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। आगरा की बाह विधानसभा सीट पर कृष्ण वर्मा निषाद को जिम्मेदारी मिली है। शाहजहांपुर की तिलहर विधानसभा सीट से रौशनलाल वर्मा और जालौन की कालपी विधानसभा सीट से श्रीराम पाल को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
समाजवादी पार्टी की इन नियुक्तियों को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। SSR PDA विधानसभा प्रभारियों के माध्यम से पार्टी मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े कार्यों पर ध्यान देगी। साथ ही संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की गतिविधियों और संगठनात्मक तैयारियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: वोट हमारा, राज तुम्हारा नहीं चलेगा; चंद्रशेखर का नया नारा