1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा ने परिसीमन बिल के विरोध में जारी किया थ्री-लाइन व्हिप

सपा ने परिसीमन बिल के विरोध में जारी किया थ्री-लाइन व्हिप

परिसीमन बिल के विरोध में समाजवादी पार्टी ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को थ्री-लाइन व्हिप जारी किया। अखिलेश यादव ने संसदीय दल की बैठक बुलाई।

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
सपा ने परिसीमन बिल के विरोध में जारी किया थ्री-लाइन व्हिप

Uttar Pradesh News: संसद के विशेष सत्र में परिसीमन विधेयक को लेकर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। बता दें समाजवादी पार्टी (सपा) ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन बिल का संसद में विरोध करने का फैसला किया है। इसके लिए पार्टी ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को थ्री-लाइन व्हिप जारी किया है। इसमें सांसदों को 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक संसद में अनिवार्य रूप से मौजूद रहने और विधेयक के विरोध में मतदान करने का निर्देश दिया गया है।

जानकारी के लिए बता दें सपा के मुख्य सचेतक धर्मेंद्र यादव की ओर से जारी व्हिप के बाद पार्टी ने अपनी संसदीय रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। ऐसे में सोमवार से शुरू होने वाला संसद का चार दिवसीय विशेष सत्र इस मुद्दे पर काफी अहम माना जा रहा है। केंद्र सरकार इस दौरान संशोधित परिसीमन विधेयक-2026 और इससे जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को पेश कर सकती है।

परिसीमन के बहाने सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव

प्रस्तावित विधेयक में लोकसभा और विधानसभा की सीटों में 50 % तक बढ़ोतरी करने का प्रावधान बताया गया है। इसके साथ ही महिला आरक्षण लागू करने की भी तैयारी है। सरकार के इस प्रस्ताव को लेकर विपक्षी दलों ने सवाल उठाए हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण के समर्थन में है, लेकिन इसके नाम पर परिसीमन कानून लाकर निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं में मनमाना बदलाव नहीं किया जाना चाहिए। पार्टी का मानना है कि परिसीमन की प्रक्रिया निष्पक्ष और सभी राज्यों के हितों को ध्यान में रखकर होनी चाहिए।

अखिलेश यादव ने बुलाई संसदीय दल की बैठक

संसद सत्र से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार सुबह दिल्ली में पार्टी के संसदीय दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में सांसदों के साथ सदन के भीतर की रणनीति पर चर्चा होगी। लोकसभा में सपा के 37 सांसद हैं। ऐसे में पार्टी का रुख विपक्ष की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विपक्षी दल भी सरकार को घेरने की तैयारी में

परिसीमन विधेयक को लेकर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, वाम दल और अन्य विपक्षी पार्टियां भी विरोध की तैयारी कर रही हैं। तृणमूल कांग्रेस और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) ने भी अपने सांसदों को सदन में उपस्थित रहने के लिए थ्री-लाइन व्हिप जारी किया है। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित विपक्ष के वरिष्ठ नेता डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन और शरद पवार से मुलाकात कर समर्थन जुटाने की कोशिश करेंगे। विपक्ष की नजर अब विशेष सत्र में होने वाली चर्चा और मतदान पर है।

ये भी पढ़ें: गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के विकास पर 18 करोड़ खर्च करेगा रिलायंस

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...