उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) बिल पास न होने के विरोध में ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। सीएम योगी ने कांग्रेस, सपा समेत विपक्षी दलों पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया और कहा कि यह आक्रोश मार्च देशभर में महिलाओं की भावनाओं का प्रतीक है।
