1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. मैनपुरी पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, BJP के हिंदुत्व और कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

मैनपुरी पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, BJP के हिंदुत्व और कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

मैनपुरी: गौ माता रक्षा तीर्थ यात्रा के तहत ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शुक्रवार को मैनपुरी पहुंचे। उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जा रही इस यात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने उनसे मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का संदेश भी शंकराचार्य को सौंपा।

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:

डिंपल यादव ने बताया कि कन्नौज में यात्रा के दौरान हुई असुविधा को लेकर अखिलेश यादव ने खेद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख और पूरी समाजवादी पार्टी गौ माता रक्षा तीर्थ यात्रा के समर्थन में है तथा हर संभव सहयोग करेगी।

मैनपुरी प्रवास के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कई राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “गौ माता रक्षा तीर्थ यात्रा भाजपा की नाकामी का प्रमाण है।” उन्होंने आरोप लगाया कि यदि सरकार गौवंश संरक्षण को लेकर गंभीर होती तो इस प्रकार की यात्रा निकालने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी शंकराचार्य ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक घटना को दबाने के लिए दूसरी घटना हो जाती है, जो कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। उन्होंने कहा कि जनता को सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए।

भाजपा के हिंदुत्व को लेकर भी उन्होंने तीखी टिप्पणी की। शंकराचार्य ने कहा कि भाजपा का हिंदुत्व अब “नकली हिंदुत्व” साबित हो चुका है और जनता धीरे-धीरे इस बात को समझ रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन समारोह पर प्रतिक्रिया देते हुए शंकराचार्य ने कहा कि भारतीय परंपरा में जन्मतिथि का महत्व है, जबकि “बर्थडे” मनाने की परंपरा विदेशी संस्कृति से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को भारतीय परंपराओं का पालन करना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबे कार्यकाल को लेकर पूछे गए सवाल पर शंकराचार्य ने कहा कि किसी नेता की उपलब्धि केवल लंबे समय तक पद पर बने रहने से नहीं मापी जानी चाहिए, बल्कि उसके कार्यों और उपलब्धियों से आंकी जानी चाहिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...