1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Politics: योगी मंत्रीमंडल के इन 2 मंत्रियों का इस्तीफा तय! जल्द हो सकता है ऐलान

UP Politics: योगी मंत्रीमंडल के इन 2 मंत्रियों का इस्तीफा तय! जल्द हो सकता है ऐलान

UP News: आम चुनाव 2024 में भाजपा को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। यहां पर सपा और कांग्रेस के गठबंधन को सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं वहीं एनडीए नंबर दो पर रहा।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
UP Politics: योगी मंत्रीमंडल के इन 2 मंत्रियों का इस्तीफा तय! जल्द हो सकता है ऐलान

UP Politics: आम चुनाव 2024 में भाजपा को प्रदेश में करार झटका लगा है। इस चुनाव में योगी के चार मंत्री- जितिन प्रसाद, अनूप प्रधान वाल्मिकी, जयवीर सिंह और दिनेश प्रताप सिंह चुनावी रण में खड़े थे। ये चारो मंत्री क्रमशः पीलीभीत, हाथरस, मैनपुरी और रायबरेली संसदीय सीट से चुनावी मैदान में थे।

इन मंत्रियों में से दो मंत्री- जयवीर सिंह और दिनेश प्रताप सिंह को हार का मुख देखना पड़ा। बता दें कि जयवीर सिंह को मैनपुरी में सपा की उम्मीदवार डिंपल यादव ने और रायबरेली सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिनेश प्रताप को लोकसभा 2024 में हराया है।

जितिन और अनूप यहां से जीते

पीलीभीत संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने सपा के भगवत शरण गंगवार को चुनावी क्षेत्र में 1 लाख 64 हजार 935 वोट से मात दिया तो हाथरस में अनूप प्रधान वाल्मिकी ने सपा के जसवीर वाल्मिकी को 2 लाख 47 हजार 318 मतों से हरा दिया।

Resignation of these 2 ministers of Yogi cabinet decided! Announcement may be made soon

Resignation of these 2 ministers of Yogi cabinet decided! Announcement may be made soon

कौन हैं अनूप प्रधान और जितिन प्रसाद

अनूप प्रधान वाल्मिकी, योगी सरकार के तहत राजस्व मामलों के राज्य मंत्री हैं। वहीं जितिन प्रसाद, PWD के मुखिया हैं। ऐसे में हाथरस और पीलीभीत ससंदीय सीट जीतने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि ये दोनो नेता योगी मंत्रीमंडल से 18वीं लोकसभा के शुरुआत से पहले इस्तीफा दे सकते हैं। फिलहाल इन दोनों के स्थान पर किन लोगों को मंत्रालय पद दिया जाएगा, अभी तक इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है पर कई पूर्व मंत्रियों के नाम का चर्चा जोरों पर हैं।

2024 में भाजपा का सबसे खराब प्रदर्शन

आम चुनाव 2024 में भाजपा ने यूपी में साल 2014 और 2019 के बाद प्रदेश में सबसे खराब प्रदर्शन किया है। भाजपा का प्रदर्शन 2024 में इतना खराब हो गया कि भाजपा के सहयोगी दल भी अपनी साख नहीं बचा पाए। भाजपा को यूपी में 33, अपना दल सोनेलाल 1 और रालोद को 2 सीटे ही मिली। यानी एनडीए के गठबंधन को मात्र 36 सीटें मिली हैं जबकि 2019 में 63 सीटों पर भाजपा प्लस गठबंधन ने कब्जा किया था। वहीं सपा और कांग्रेस के इंडी गठबंधन को 43 सीटें प्राप्त हुई। वहीं एक सीट पर नगीना से चंद्रशेखर आजाद ने जीत दर्ज की है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...