Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2027) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रणनीति पर काम कर रही है। इस क्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी कुशीनगर पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद डाटा स्थित एक मैरिज हॉल में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और पदाधिकारियों से जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता का फीडबैक लिया।
संगठनात्मक बैठक में सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के बीच पार्टी की पहुंच को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को साफ संदेश दिया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही चुनाव में सफलता का आधार बनेगी।
दरसअल, बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मीडिया से बातचीत की। वहीं, इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी Samajwadi Party (SP) पर निशाना साधते हुए उसके चुनावी घोषणापत्र को दिखावा और छलावा करार दिया। उनके इस बयान को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की विपक्ष के खिलाफ राजनीतिक रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
कुशीनगर में प्रदेश अध्यक्ष का यह दौरा भाजपा की चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का जोर अभी से संगठन को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और बूथ स्तर पर पकड़ मजबूत करने पर है। साफ है कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को पूरी तरह चुनावी मोड में लाने की तैयारी में जुट गई है।
ये भी पढ़ें: गौतमबुद्धनगर में कुपोषण पर प्रशासन सख्त, अधिकारियों को निर्देश