Pankaj Chaudhary News in Hindi

आजमगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने की संगठनात्मक बैठक, बूथ स्तर पर मजबूती पर जोर

आजमगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने की संगठनात्मक बैठक, बूथ स्तर पर मजबूती पर जोर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने आजमगढ़ के तहबरपुर मंडल में मंडल कार्यसमिति और शक्ति केंद्र बैठक की अध्यक्षता की। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक चर्चा की गई और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

लखनऊ: बीजेपी की सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आज, चुनावी रणनीति और जमीनी अभियान पर होगा मंथन

लखनऊ: बीजेपी की सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आज, चुनावी रणनीति और जमीनी अभियान पर होगा मंथन

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बीजेपी की सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, स्मृति ईरानी समेत वरिष्ठ नेता और पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रस्तावित अभियान, घर-घर संपर्क, सामाजिक कार्यक्रमों और आगामी चुनाव को लेकर संगठन की जमीनी रणनीति पर चर्चा होगी।

गौतमबुद्ध नगर में ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प जनसभा’ का आयोजन, पंकज चौधरी ने किया संबोधित

गौतमबुद्ध नगर में ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प जनसभा’ का आयोजन, पंकज चौधरी ने किया संबोधित

गौतमबुद्ध नगर में आयोजित 'आत्मनिर्भर भारत संकल्प जनसभा' में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत अभियान, मेक इन इंडिया और लोकल फॉर वोकल जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए देश को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।

लखनऊ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित, पंकज चौधरी ने रखे विचार

लखनऊ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित, पंकज चौधरी ने रखे विचार

लखनऊ में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘तिरंगा यात्रा’ अभियान को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यशाला में अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और तिरंगे के सम्मान का संदेश फैलाने पर चर्चा की गई।

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में संगठन विस्तार और बूथ सशक्तीकरण पर जोर, आगामी अभियानों की बनी रणनीति

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में संगठन विस्तार और बूथ सशक्तीकरण पर जोर, आगामी अभियानों की बनी रणनीति

भाजपा उत्तर प्रदेश की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में बूथ सशक्तीकरण, संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान, वृक्षारोपण, डिजिटल बूथ प्रशिक्षण और कारगिल विजय दिवस की तैयारियों पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

महाराजगंज में केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

महाराजगंज में केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

महराजगंज में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जनसुनवाई कर सड़क, बिजली, पानी, पेंशन, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत विभिन्न समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए।

मिर्जापुर में भाजपा का ‘प्रबुद्ध जन संवाद’ आयोजित, विकास और अंत्योदय पर हुआ मंथन

मिर्जापुर में भाजपा का ‘प्रबुद्ध जन संवाद’ आयोजित, विकास और अंत्योदय पर हुआ मंथन

मिर्जापुर में भाजपा के 'प्रबुद्ध जन संवाद' कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रबुद्धजनों के साथ संवाद किया। बैठक में मोदी सरकार के 12 वर्षों के विकास कार्यों और अंत्योदय की नीतियों पर चर्चा हुई। साथ ही 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

चंदौली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, कानून व्यवस्था और राजनीतिक मुद्दों पर दिया बयान

चंदौली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, कानून व्यवस्था और राजनीतिक मुद्दों पर दिया बयान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सोनभद्र जाते समय चंदौली पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। राम मंदिर प्रकरण, एसआईटी जांच, अखिलेश यादव के बयान और ब्राह्मण समाज से जुड़े सवालों पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कानून के अनुसार कार्रवाई और भाजपा को सर्व समाज की पार्टी बताया।

यूपी भाजपा की नई प्रदेश टीम घोषित, 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए

यूपी भाजपा की नई प्रदेश टीम घोषित, 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए

उत्तर प्रदेश में भाजपा की नई प्रदेश टीम की घोषणा की गई है, जिसमें 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री शामिल किए गए हैं। इस टीम में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के साथ महिलाओं को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों और मोर्चों के लिए भी नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, वरिष्ठ नेताओं के साथ लिया जायजा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, वरिष्ठ नेताओं के साथ लिया जायजा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा राहत कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।

वाराणसी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, पीएम मोदी के नेतृत्व की करी सराहना

वाराणसी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, पीएम मोदी के नेतृत्व की करी सराहना

वाराणसी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव भाजपा संगठन और योगी सरकार मिलकर लड़ेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए भाजपा को सर्वसमाज की पार्टी बताया।

दिल्ली दौरे पर सीएम योगी, भारत मंडपम में मुख्यमंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल

दिल्ली दौरे पर सीएम योगी, भारत मंडपम में मुख्यमंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली दौरे पर भारत मंडपम में मुख्यमंत्रियों की बैठक और 11 जून को नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक में शामिल होंगे। भाजपा शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की भी संभावना है।

विधायक खेल महोत्सव क्रिकेट लीग का 7 जून को भव्य समापन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी होंगे मुख्य अतिथि

विधायक खेल महोत्सव क्रिकेट लीग का 7 जून को भव्य समापन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी होंगे मुख्य अतिथि

जालौन के कोंच क्षेत्र स्थित ग्राम तीतरा खलीलपुर में आयोजित विधायक खेल महोत्सव क्रिकेट प्रीमियर लीग का भव्य समापन 7 जून को होगा। फाइनल मुकाबले और पुरस्कार वितरण समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।