1. हिन्दी समाचार
  2. अथॉरिटी की बात
  3. नोएडा सेक्टर-137 को मिलेगी बड़ी सौगात, 4.01 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सामुदायिक केंद्र

नोएडा सेक्टर-137 को मिलेगी बड़ी सौगात, 4.01 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सामुदायिक केंद्र

नोएडा सेक्टर-137 में करीब 4.01 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सामुदायिक केंद्र बनाया जाएगा। 5000 वर्ग मीटर के भूखंड पर बनने वाले केंद्र में हॉल, कमरे, लॉन और पार्किंग की सुविधा होगी।

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:
नोएडा सेक्टर-137 को मिलेगी बड़ी सौगात, 4.01 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सामुदायिक केंद्र

नोएडा। सेक्टर-137 में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी सौगात मिलने जा रही है। नोएडा प्राधिकरण की ओर से यहां करीब 4 करोड़ 1 लाख 93 हजार रुपये की लागत से अत्याधुनिक सामुदायिक केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। परियोजना के लिए टेंडर भी जारी किया जा चुका है।नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करुणेश के निर्देश पर सेक्टर-137 में सामुदायिक केंद्र के निर्माण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

5000 वर्ग मीटर के भूखंड पर होगा निर्माण

करीब 5000 वर्ग मीटर के भूखंड पर बनने वाले इस सामुदायिक केंद्र में लगभग 500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में भवन का निर्माण कराया जाएगा। दो मंजिला भवन में ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर विभिन्न सुविधाएं विकसित की जाएंगी।सामुदायिक केंद्र में डबल स्टोरी हॉल, चार कमरे और महिला-पुरुष शौचालय बनाए जाएंगे। भवन में आधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कोटा स्टोन, एल्युमिनियम ग्लास विंडो और वेटरीफाइड टाइल्स का इस्तेमाल किया जाएगा।

4500 वर्ग मीटर में लॉन और पार्किंग

भवन के अलावा करीब 4500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में लॉन और वाहनों की पार्किंग विकसित की जाएगी। इससे सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में आने वाले लोगों को पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो सकेगा।

नौ महीने में पूरा होने की उम्मीद

नोएडा प्राधिकरण के मुताबिक परियोजना का निर्माण कार्य पूरा होने में करीब नौ महीने का समय लगने की संभावना है। निर्माण पूरा होने के बाद सेक्टर-137 और आसपास के निवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए एक बेहतर और व्यवस्थित स्थान मिल सकेगा। यह सामुदायिक केंद्र स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही जरूरत को पूरा करने के साथ क्षेत्र में सामुदायिक सुविधाओं को भी मजबूत करेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...