1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हमीरपुर पुल हादसे में बड़ी कार्रवाई, निर्माण कंपनी और सुपरवाइजर पर FIR दर्ज

हमीरपुर पुल हादसे में बड़ी कार्रवाई, निर्माण कंपनी और सुपरवाइजर पर FIR दर्ज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बाद हमीरपुर के बेतवा नदी पुल हादसे में बड़ी कार्रवाई की गई है। राज्य सेतु निगम ने निर्माणाधीन पुल के स्लैब गिरनेके मामले में कार्यदायी संस्था, कंपनी मालिक और सुपरवाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:
हमीरपुर पुल हादसे में बड़ी कार्रवाई, निर्माण कंपनी और सुपरवाइजर पर FIR दर्ज

हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हादसे का संज्ञान लेने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बाद राज्य सेतु निगम ने संबंधित निर्माण एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

 

जानकारी के अनुसार, पुल निर्माण कार्य कर रही कंपनी द सेल्टर के मालिक विजय सिंह तथा साइट पर तैनात सुपरवाइजर नीतीश सचान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि निर्माण कार्य में लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह गंभीर हादसा हुआ, जिसमें कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए और 6 श्रमिकों की जान चली गई।

हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया गया। प्रशासन, पुलिस और SDRF की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है, ताकि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...