Fir Registered News in Hindi

सरकारी इंटर कॉलेज में करोड़ों के गबन का खुलासा, पांच अधिकारियों-कर्मचारियों पर FIR दर्ज

सरकारी इंटर कॉलेज में करोड़ों के गबन का खुलासा, पांच अधिकारियों-कर्मचारियों पर FIR दर्ज

उन्नाव के पुरवा स्थित एमआरआरएस इंटर कॉलेज में 3 करोड़ रुपये से अधिक के गबन का मामला सामने आया है। डीएम की जांच के बाद पांच अधिकारियों और कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

सरकारी दस्तावेज जलाने का मामला, DM की कार्रवाई के बाद JE समेत 6 पर FIR

सरकारी दस्तावेज जलाने का मामला, DM की कार्रवाई के बाद JE समेत 6 पर FIR

हरदोई में उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के केंद्रीय भंडार में सरकारी दस्तावेज और सामग्री जलाने का मामला सामने आया है। निरीक्षण के दौरान डीएम अनुनय झा ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। मामले में जल निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और दो निजी व्यक्तियों समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हमीरपुर पुल हादसे में बड़ी कार्रवाई, निर्माण कंपनी और सुपरवाइजर पर FIR दर्ज

हमीरपुर पुल हादसे में बड़ी कार्रवाई, निर्माण कंपनी और सुपरवाइजर पर FIR दर्ज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बाद हमीरपुर के बेतवा नदी पुल हादसे में बड़ी कार्रवाई की गई है। राज्य सेतु निगम ने निर्माणाधीन पुल के स्लैब गिरनेके मामले में कार्यदायी संस्था, कंपनी मालिक और सुपरवाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 18 घरेलू सिलेंडर बरामद

अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 18 घरेलू सिलेंडर बरामद

जिलाधिकारी के निर्देश पर आपूर्ति विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गैस रिफिलिंग के कारोबार का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान 18 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जबकि संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Sonbhadra : सोनभद्र में फर्जी दस्तावेज़ से यूपी पुलिस में भर्ती, चार युवकों पर FIR दर्ज

Sonbhadra : सोनभद्र में फर्जी दस्तावेज़ से यूपी पुलिस में भर्ती, चार युवकों पर FIR दर्ज

Sonbhadra : सोनभद्र के घोरावल में चार युवकों ने फर्जी निवास और जाति प्रमाण पत्र बनाकर यूपी पुलिस में भर्ती प्राप्त की।उनके खिलाफ घोरावल कोतवाली में FIR दर्ज कर जांच शुरू की गई है।मामले ने भर्ती प्रक्रिया में कड़ी निगरानी और सत्यापन प्रणाली सुधार की आवश्यकता उजागर की है।

Noida Authority : गोल्फ कोर्स निर्माण कार्य बंद, संविदाकार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश

Noida Authority : गोल्फ कोर्स निर्माण कार्य बंद, संविदाकार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश

Noida Authority : मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. लोकेश ने सैक्टर-151ए के निर्माणाधीन गोल्फ कोर्स परियोजना का निरीक्षण किया। परियोजना में लंबित कार्य और श्रमिकों की कमी के कारण ठहराव पाया गया। संविदाकार मै कश्यपी इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा लि के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए गए। नई आर.एफ.पी. तैयार कर बचा हुआ कार्य शीघ्र पूरा करने के भी आदेश दिए गए हैं।

Chandauli : खनन अधिकारी पर गिट्टी लदे ट्रकों से अवैध वसूली का आरोप, मुकदमा दर्ज

Chandauli : खनन अधिकारी पर गिट्टी लदे ट्रकों से अवैध वसूली का आरोप, मुकदमा दर्ज

Chandauli : चंदौली के सकलडीहा क्षेत्र में खनन अधिकारी गुलशन कुमार समेत पांच लोगों के खिलाफ गिट्टी लदे ट्रकों से अवैध वसूली के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। 17 जून की रात चेकिंग के दौरान दो ट्रकों से दो लाख रुपये वसूलने और दो ट्रकों का चालान करने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।