1. हिन्दी समाचार
  2. आगरा
  3. MP के बाद आगरा से सामने आया शर्मसार करने वाला मामला, चोटिल व्यक्ति पर पेशाब करने का वीडियो वायरल

MP के बाद आगरा से सामने आया शर्मसार करने वाला मामला, चोटिल व्यक्ति पर पेशाब करने का वीडियो वायरल

मामला आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के हाईवे का है। जहां आदित्य नाम का दबंग अपने साथी के साथ हाईवे से गुजर रहा था। इन दोनों को लहूलुहान हालत में एक व्यक्ति सड़क पर पड़ा दिखा।

By: Satyam Dubey  RNI News Network
Updated:
gnews
MP के बाद आगरा से सामने आया शर्मसार करने वाला मामला, चोटिल व्यक्ति पर पेशाब करने का वीडियो वायरल

कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश से एक ऐसी घटना सामने आई थी कि जिसको भी इसकी जानकारी हुई वो हैरान रह गया। एमपी में एक व्यक्ति का नशे की स्थिति में एक दलित युवक के ऊपर पेशाब करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस घटना पर लोगों में खूब गुस्सा था। वैसी ही घटना अब यूपी के आगरा जिले से सामने आई है। जहां एक चोटिल युवक पर दबंग व्यक्ति का पेशान करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपी युवक ने उससे पैर भी पकड़वाए। जिसका वीडियो सामने आने बाद पुलिस हरकर में आ गई है।

मामला आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के हाईवे का है। जहां आदित्य नाम का दबंग अपने साथी के साथ हाईवे से गुजर रहा था। इन दोनों को लहूलुहान हालत में एक व्यक्ति सड़क पर पड़ा दिखा। उसे देखकर दोनों रुक गए। चोटिल व्यक्ति की मदद के बजाए आदित्य ने उसके मुंह पर पेशाब कर दिया। उसके साथी ने इस घटना का वीडियो बना लिया। सोमवार इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया तो पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित चोटिल कैसे हुआ इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है।

जानकारी सामने आई है कि दबंग आरोपी आदित्य पहले भी रंगबाजी करने के मामले में जेल जा चुका है। उसने सिकंदरा में होटल में तोड़फोड़ की थी। वहीं इस पूरी घटना पर डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया है कि जैसे ही पुलिस को मामले की जानकारी हुई तो वीडियो की जांच की गई। यह वीडियो सिकंदरा थाना इलाके का निकला है। जिसके बाद आरोपी आदित्य को गिरफ्तार कर लिया गया। आदित्य और उसके साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें धारा 307 भी शामिल है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि घटना कुछ महीने पुरानी है उस समय जो लोग भी अदित्य के साथ इस कृत्य में शामिल थे उनकी गिरफ्तारी के लिए भी टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि पुलिस ने भले ही अपने तरफ से मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हो लेकिन आगरा के इस पेशाब कांड का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

आगरा से संवाददाता सैय्यद शकील की रिपोर्ट।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...