Viral Video News in Hindi

गोरखपुर की खजनी तहसील में महिला का हंगामा, सरकारी रास्ते की पैमाइश को लेकर उठाया विरोध

गोरखपुर की खजनी तहसील में महिला का हंगामा, सरकारी रास्ते की पैमाइश को लेकर उठाया विरोध

गोरखपुर की खजनी तहसील में सरकारी रास्ते की पैमाइश को लेकर एक महिला हाथ में डंडा लेकर विरोध करने पहुंच गई। महिला ने राजस्व निरीक्षक पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया, जबकि अधिकारी ने आरोपों से इनकार किया। एसडीएम ने मामले की जांच के आदेश देते हुए संयुक्त टीम गठित की है।

सहारनपुर के देवबंद में बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल, सड़कें बनीं तालाब

सहारनपुर के देवबंद में बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल, सड़कें बनीं तालाब

सहारनपुर के देवबंद में कुछ घंटों की बारिश के बाद सड़कें जलमग्न हो गईं। जल निकासी व्यवस्था खराब होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बच्चे सड़क पर भरे पानी में नहाते दिखाई दिए, जिसके बाद नगर विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं।

फिरोजाबाद में मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार में दहशत, पुलिस से न्याय की मांग

फिरोजाबाद में मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार में दहशत, पुलिस से न्याय की मांग

फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र में मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार दहशत में है। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से सुरक्षा और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

रायबरेली में अखिलेश यादव के विरोध वाले विवादित होर्डिंग हटाए गए, सपा ने जताया विरोध

रायबरेली में अखिलेश यादव के विरोध वाले विवादित होर्डिंग हटाए गए, सपा ने जताया विरोध

रायबरेली में अखिलेश यादव के विरोध में लगाए गए विवादित होर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हटा दिए गए। सपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर होर्डिंग हटवाए और इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए कार्रवाई की मांग की। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

मंडलीय अस्पताल में स्ट्रेचर न मिलने पर महिला को गोद में लेकर पहुंचे परिजन, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

मंडलीय अस्पताल में स्ट्रेचर न मिलने पर महिला को गोद में लेकर पहुंचे परिजन, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

आजमगढ़ मंडलीय अस्पताल में स्ट्रेचर न मिलने पर परिजन महिला मरीज को गोद में उठाकर अस्पताल ले जाते दिखे। वायरल वीडियो के बाद अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं।

Ballia: बलिया में गंगा ने पार किया खतरे का निशान, प्रशासन अलर्ट

Ballia: बलिया में गंगा ने पार किया खतरे का निशान, प्रशासन अलर्ट

Ballia: बलिया में गंगा नदी खतरे के निशान 57.61 मीटर को पार कर 58.21 मीटर तक पहुंच गई है। जलस्तर बढ़ने पर बाढ़ विभाग अलर्ट हो गया है। बैरिया तहसील के गंगापुर गांव से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें प्लास्टिक की बोरियों में मिट्टी भरवाई जा रही है। ये बोरियां तटबंध की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल की जा रही हैं। प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए

MP के बाद आगरा से सामने आया शर्मसार करने वाला मामला, चोटिल व्यक्ति पर पेशाब करने का वीडियो वायरल

MP के बाद आगरा से सामने आया शर्मसार करने वाला मामला, चोटिल व्यक्ति पर पेशाब करने का वीडियो वायरल

मामला आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के हाईवे का है। जहां आदित्य नाम का दबंग अपने साथी के साथ हाईवे से गुजर रहा था। इन दोनों को लहूलुहान हालत में एक व्यक्ति सड़क पर पड़ा दिखा।

सड़क पर बैठे व्यक्ति को कार ने रौंदा; हुई दर्दनाक मौत, वीडियो वायरल होने पर दर्ज हुआ मामला

सड़क पर बैठे व्यक्ति को कार ने रौंदा; हुई दर्दनाक मौत, वीडियो वायरल होने पर दर्ज हुआ मामला

यह घटना कुछ दिन पुरानी है। लेकिन इसका वीडियो बुधवार सुबह वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस ऐक्टिव हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में ऐसे मिलता है भक्तों को सम्मान, नाबालिग लड़की को उठाकर फेंका

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में ऐसे मिलता है भक्तों को सम्मान, नाबालिग लड़की को उठाकर फेंका

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में न तो महिलाओं का सम्मान है, न नाबालिग लड़कियों का और न ही वहां मौजूद लोगों का। इस बात का प्रमाण बुधवार को लगे दरबार में मिल गया है।