1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बस्ती पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, बोले- दुनिया देख रही भारत की ताकत, विपक्षी दलों पर भी कसा तंज

बस्ती पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, बोले- दुनिया देख रही भारत की ताकत, विपक्षी दलों पर भी कसा तंज

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक बस्ती पहुंचे। जहां उन्होंने मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरा होने पर सुशासन और गरीब कल्याण लाभार्थी सम्मेलन में शिरकत की। मंच से बृजेश पाठक ने कहा आज भारत की विदेशों में सराहना हो रही है। यह मोदी जी का ही सम्मान नहीं है बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि दुनिया भारत की ताकत को देख रही है। इस दौरान पाठक ने विपक्षी दलों पर जमकर तंज कसे।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
gnews
बस्ती पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, बोले- दुनिया देख रही भारत की ताकत, विपक्षी दलों पर भी कसा तंज

बस्तीः उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक बस्ती पहुंचे। जहां उन्होंने मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरा होने पर सुशासन और गरीब कल्याण लाभार्थी सम्मेलन में शिरकत की। बृजेश पाठक ने कार्यक्रम में लाभार्थियों को सम्मानित करते हुए जनता को मोदी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में गरीबों के हित में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

(पत्रकारों को संबोधित करते डिप्टी सीएम बृजेश पाठक)

वहीं मंच से बृजेश पाठक ने कहा आज भारत की विदेशों में सराहना हो रही है। यह मोदी जी का ही सम्मान नहीं है बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों का सम्मान है। इससे पहले भारत में क्या होता था, आतंकी आते थे और मारकर चले जाते थे। उस वक्त कांग्रेस पार्टी के प्रधानमंत्री और नेता बोलते थे कि ये आखरी चेतावनी है। लेकिन जब पुलवामा में हमला हुआ तो हमारे प्रधानमंत्री ने चेतवानी नहीं दी और पाकिस्तान में घुसकर हमारे सैनिकों ने आतंकियों को मारने का काम किया। साथ ही 400 आतंकवादियों के अड्डों को समाप्त किया। जब अभिनंदन का प्लेन पाकिस्तान में गिर गया तो चर्चाएं थी कि अब वे वापस नहीं आएंगे। लेकिन प्रधानमंत्री जी ने कहा था अभिनंदन सकुशल वापस आएंगे और दूसरे दिन बॉर्डर से सकुशल वापस आये। ये है भारत की ताकत। उन्होंने कहा कि युक्रेन और रूस का युद्ध की शुरुआत के दौरान भारत का झण्डा लेकर जो भी छात्र निकला उस पर एक भी गोली नहीं चली। हमारा एक एक बच्चा सुरक्षित वापस आया। इसीलिए आप सभी से कहने आया हूं कि आप सब कमल थाम लें।

वहीं डिप्टी सीएम ने मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने गिरेबान में झांकें। 2017 से पहले समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश को अपराधियों का चारागाह बनाकर छोड़ा था। कल की घटना को सरकार ने गंभीरता से लिया है और इसमे कड़ी कार्यवाही होगी। इसमें जो लोग पर्दे के पीछे होंगे उनके खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।

बस्ती से संवाददाता धर्मेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...