1. हिन्दी समाचार
  2. Kausambi
  3. अयोध्या चढ़ावा मामले को लेकर कौशाम्बी में कांग्रेस की सद्बुद्धि पदयात्रा, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

अयोध्या चढ़ावा मामले को लेकर कौशाम्बी में कांग्रेस की सद्बुद्धि पदयात्रा, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

कौशाम्बी के चरवा नगर पंचायत में अयोध्या चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस ने सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली। कांग्रेस नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:
अयोध्या चढ़ावा मामले को लेकर कौशाम्बी में कांग्रेस की सद्बुद्धि पदयात्रा, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

कौशाम्बी। अयोध्या में चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी के मामले को लेकर कौशाम्बी जिले में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। चायल विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत चरवा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में “सद्बुद्धि पदयात्रा” निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पदयात्रा के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि अयोध्या से जुड़े मामलों में लगातार अनियमितताएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम के भक्तों की आस्था को ठेस पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले अयोध्या में जमीन से जुड़े मामलों को लेकर सवाल उठे और अब श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान को लेकर विवाद सामने आया है। कांग्रेस ने इसे जनता की आस्था से जुड़ा गंभीर विषय बताया।

 

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर बड़ा जन आंदोलन करेगी।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

सद्बुद्धि पदयात्रा में पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी, मंझनपुर अध्यक्ष प्रदीप सिंह पटेल, रफीक अहमद, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश केसरवानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट- श्याम मूरत शर्मा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...