Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महान सेनानायक लाचित बरफुकन की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके अदम्य साहस, वीरता और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद करते हुए नमन किया। उन्होंने कहा कि लाचित बरफुकन का जीवन देश की रक्षा और सांस्कृतिक अस्मिता को बनाए रखने के लिए हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।
जानकारी के लिए बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में कहा कि लाचित बरफुकन ने मातृभूमि और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए अद्वितीय पराक्रम का परिचय दिया था। उनका जीवन साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संदेश देता है।
बता दें लाचित बरफुकन असम के इतिहास के महान सेनानायकों में गिने जाते हैं। उन्होंने देश की रक्षा के लिए अदम्य साहस और युद्ध कौशल का परिचय दिया था। उनका नाम भारतीय इतिहास में वीरता और देशभक्ति के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है। लाचित बरफुकन ने मुगलों के खिलाफ सरायघाट के ऐतिहासिक युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी। इस युद्ध में उनकी रणनीति और नेतृत्व क्षमता ने असम की स्वतंत्रता और पहचान की रक्षा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लाचित बरफुकन का जीवन आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। जिसमें उनका संघर्ष बताता है कि मातृभूमि की रक्षा और राष्ट्रहित से बढ़कर कुछ भी नहीं है। उनकी वीरता, नेतृत्व क्षमता और देश के प्रति समर्पण भारतीय युवाओं के लिए आदर्श हैं। उनकी जयंती पर उन्हें याद करना देश के गौरवशाली इतिहास और वीर सेनानायकों के योगदान को सम्मान देने का अवसर है।
ये भी पढ़ें: गुरु नानक देव को सीएम योगी का नमन, सिख समाज को दी बधाई