1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM योगी की अपील, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करें लोग

CM योगी की अपील, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करें लोग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैश्विक संकट के बीच पेट्रोल-डीजल की खपत नियंत्रित करने और देशहित में प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़े होने की अपील की।

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:
CM योगी की अपील, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करें लोग

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज में 79 विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान लोगों से पेट्रोल और डीजल की खपत नियंत्रित करने की अपील की। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मध्य एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक तनाव के कारण तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को प्रतिदिन हजारों करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डीजल, पेट्रोल और एलपीजी की सप्लाई चेन को सुचारू बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि दुनिया के कई देशों में ईंधन की कीमतें कई गुना बढ़ चुकी हैं, लेकिन भारत ने अब तक स्थिति को नियंत्रित रखा है। सीएम योगी ने कहा कि ऐसे समय में देश के हर नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि वह सरकार और देश के साथ खड़ा हो।

उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील का समर्थन करते हुए लोगों से अनावश्यक ईंधन खर्च कम करने का आग्रह किया। सीएम ने कहा कि विपक्ष की नकारात्मक राजनीति और बयानबाजी से प्रभावित होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देशहित सर्वोपरि है और जो भी निर्णय देश के हित में होगा, उसमें सभी नागरिकों को सरकार का सहयोग करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और प्रदेश को नई पहचान मिल रही है। उन्होंने महराजगंजवासियों और प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को मजबूत बनाने के लिए एकजुट रहने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और विकास परियोजनाओं को लेकर उत्साह देखने को मिला।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...