1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनी 200 लोगों की समस्याएं

गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनी 200 लोगों की समस्याएं

गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने इलाज और आर्थिक सहायता के लिए आए लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर जरूरतमंद के साथ है और आयुष्मान कार्ड तथा सरकारी कोष से मदद उपलब्ध कराई जाएगी। आवास की मांग पर भी उन्होंने पात्र लोगों को लगातार योजना का लाभ देने की बात कही। साथ ही मुख्यमंत्री ने गोशाला में गोसेवा कर बच्चों से मुलाकात भी की।

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:
गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनी 200 लोगों की समस्याएं

गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक फरियादी की बात ध्यान से सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित और निष्पक्ष समाधान के निर्देश दिए।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनी 200 लोगों की समस्याएं

इलाज और आवास को लेकर दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता और इलाज के लिए पहुंचे लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि मरीजों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर सरकारी कोष से भी सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही उन्होंने आवास की मांग करने वालों को भी आश्वस्त किया कि पात्र लाभार्थियों को लगातार प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है।

 

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनी 200 लोगों की समस्याएं

प्रशासन को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

जनता दर्शन के दौरान पुलिस और राजस्व से जुड़े मामलों में देरी की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मामलों का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और संतोषजनक तरीके से किया जाना चाहिए ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो।

 

ad

गोसेवा और बच्चों से मुलाकात

अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में गोसेवा की और गायों को गुड़ व हरा चारा खिलाया। इसके साथ ही उन्होंने परिसर में मौजूद बच्चों से भी मुलाकात की, उन्हें आशीर्वाद दिया और पढ़ाई के बारे में जानकारी लेते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...