नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ई-बस सेवा शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका शुभारंभ करेंगे। पहले चरण में 30 बसें संचालित होंगी और जेवर एयरपोर्ट सहित प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ा जाएगा।
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ई-बस सेवा शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका शुभारंभ करेंगे। पहले चरण में 30 बसें संचालित होंगी और जेवर एयरपोर्ट सहित प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ा जाएगा।
अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार की अध्यक्षता में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की 90वीं बोर्ड बैठक संपन्न हुई। बैठक में कॉर्पस फंड गठन, फिल्म सिटी, हैरिटेज सिटी, औद्योगिक पार्क, ट्रैफिक पार्क और आधारभूत संरचना विकास सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री के संकल्प के अनुरूप जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में यमुना प्राधिकरण द्वारा विशाल पौधारोपण अभियान चलाया गया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम के तहत शांति देवी महाविद्यालय से अभियान की शुरुआत हुई।
नोएडा अथॉरिटी में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों की सीईओ कृष्णा करुणेश के साथ वार्ता हुई। अधिकारियों ने कई मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए 30 जून तक समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान संगठनों ने अपना आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर देशभर के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। एक्स पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों व बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने सेक्टर-29 तिरथली गांव के किसानों को 7 प्रतिशत आबादी भूखंड के आरक्षण पत्र जारी किए। 588 किसानों को डाक के माध्यम से पत्र भेजे गए।
दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लाखों यात्रियों का इंतजार खत्म हो गया है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) से 15 जून 2026 से कमर्शियल फ्लाइट्स शुरू होने का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। पहली उड़ान IndiGo की होगी, जिसके बाद Akasa Air और Air India Express भी अपनी सेवाएं शुरू करेंगी। फ्लाइट शेड्यूल, रूट्स और अन्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।
नोएडा प्राधिकरण ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में भवन निर्माण को नियंत्रित करने के लिए नियमों में बदलाव की तैयारी कर रहा है। प्रस्तावित संशोधन के तहत बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण पर सख्त कार्रवाई, यहां तक कि ध्वस्तीकरण भी किया जा सकता है।
नोएडा में UYBA द्वारा आयोजित 4-दिवसीय एलीट बास्केटबॉल कैंप में इंग्लैंड राष्ट्रीय टीम के कोच क्लाइव कास्टिलो खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। SPORTS SOUL के सहयोग से आयोजित इस कैंप में यूरोपीय स्तर की तकनीक और प्रशिक्षण भारत में उपलब्ध कराया जा रहा है।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए रोड कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। एयरपोर्ट को यमुना एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और प्रमुख शहरों से जोड़ने के लिए नई सड़क परियोजनाएं विकसित की जा रही हैं।
ग्रेटर नॉएडा : उत्तर प्रदेश का बहुप्रतीक्षित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब शुरू होने के लिए पूरी तरह तैयार है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार (28 मार्च 2026) को दोपहर करीब 12 बजे जेवर पहुंचकर इस बड़े प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे ।
जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को DGCA से एयरोड्रम लाइसेंस मिल गया है। पहले चरण में यह एयरपोर्ट सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों को संभाल सकेगा और जल्द ही उड़ान संचालन शुरू होगा।
यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के तहत मेडिकल डिवाइस पार्क, इलेक्ट्रॉनिक्स क्लस्टर, फिल्म सिटी और फिनटेक सिटी जैसे प्रोजेक्ट्स से पश्चिमी यूपी में नया औद्योगिक कॉरिडोर विकसित हो रहा है।
नोएडा में गर्मी से पहले स्विमिंग पूल खोलने के लिए सख्त नियम लागू। स्कूल, सोसाइटी, होटल और क्लब को 22 से अधिक दस्तावेजों की जांच के बाद ही मिलेगी NOC।
नोएडा में सेक्टर-15ए और 47 में 90 करोड़ रुपये से लो टेंशन बिजली लाइन भूमिगत की जा रही है। सेक्टर-15ए में 50% काम पूरा, गर्मी से पहले 6 नए सब स्टेशन होंगे ऑपरेट।