1. हिन्दी समाचार
  2. Development
  3. ग्रेटर नोएडा में ट्रेड शो के चलते बदलेगा ट्रैफिक रूट, 24 से 29 सितंबर तक मालवाहक वाहनों पर रोक

ग्रेटर नोएडा में ट्रेड शो के चलते बदलेगा ट्रैफिक रूट, 24 से 29 सितंबर तक मालवाहक वाहनों पर रोक

ग्रेटर नोएडा में ट्रेड शो को लेकर बदला ट्रैफिक प्लान, 24 से 29 सितंबर तक मालवाहक वाहनों की एंट्री पर रोक

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:
ग्रेटर नोएडा में ट्रेड शो के चलते बदलेगा ट्रैफिक रूट, 24 से 29 सितंबर तक मालवाहक वाहनों पर रोक

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चलते 24 से 29 सितंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। सुबह 7 से रात 11 बजे तक मालवाहक वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी।यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को लेकर गौतमबुद्धनगर में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। इंडिया एक्सपो मार्ट में होने वाले आयोजन को देखते हुए 24 से 29 सितंबर तक जिले में कई मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा। देश-विदेश से बड़ी संख्या में खरीदारों, उद्यमियों और वीवीआईपी के पहुंचने को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत रूट प्लान तैयार किया है।ट्रेड शो के दौरान सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। हालांकि दूध, फल, सब्जी और अन्य जरूरी सामान के साथ चिकित्सीय सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।

एक्सपो मार्ट जाने वालों के लिए बदला रूट
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से एक्सपो मार्ट आने वाले वाहनों को हरनंदी कट से सर्विस रोड, तिलपता गोलचक्कर और आगे निर्धारित पार्किंग की ओर भेजा जाएगा। सूरजपुर और परीचौक की ओर से आने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। वहीं कासना, तिलपता और जीएसटी बंधा की ओर से आने वाले वाहनों को भी निर्धारित रूट से पार्किंग तक पहुंचाया जाएगा।

नोएडा एक्सप्रेसवे पर 13 वैकल्पिक रूट
ट्रेड शो के दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और एक्सपो मार्ट के आसपास यातायात को सुचारू रखने के लिए 13 वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। इनमें चिल्ला बॉर्डर, DND, कालिंदी बॉर्डर, सेक्टर-37, परीचौक, सूरजपुर और ग्रेटर नोएडा से नोएडा आने-जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग डायवर्जन शामिल हैं।

दिल्ली जाने वालों को भी करना होगा रूट डायवर्जन
रजनीगंधा चौक, गोलचक्कर चौक और सेक्टर-14A फ्लाईओवर की तरफ से दिल्ली जाने वाले वाहनों को कुछ स्थानों पर डायवर्ट कर DSC रोड और न्यू अशोक नगर बॉर्डर की ओर भेजा जाएगा। वहीं ग्रेटर नोएडा से नोएडा जाने वाले वाहनों को चरखा गोलचक्कर से सेक्टर-94 और महामाया फ्लाईओवर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

मालवाहक वाहनों के लिए अलग रूट
दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ और अन्य क्षेत्रों से आने वाले मालवाहक वाहनों के लिए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे समेत वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को जेवर टोल से पहले डायवर्ट किया जाएगा। ट्रेड शो में प्रदर्शनी सामग्री लेकर आने वाले भारी ट्रकों के लिए भी अलग पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है।ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि 24 से 29 सितंबर के बीच घर से निकलने से पहले अपना रूट जरूर प्लान करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें, ताकि ट्रेड शो के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...