1. हिन्दी समाचार
  2. अयोध्या खबरें

अयोध्या खबरें (Ayodhya News in Hindi)

अयोध्या में ध्वजारोहण समारोह तय समय पर, दोनों उपमुख्यमंत्री होंगे शामिल

अयोध्या में ध्वजारोहण समारोह तय समय पर, दोनों उपमुख्यमंत्री होंगे शामिल

अयोध्या के शेषावतार मंदिर में ध्वजारोहण समारोह 23 जून को तय समय पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रवेश व पार्किंग व्यवस्था की गई है।

श्रीराम मंदिर चंदा प्रकरण पर जनहित याचिका, लखनऊ पीठ में सुनवाई आज

श्रीराम मंदिर चंदा प्रकरण पर जनहित याचिका, लखनऊ पीठ में सुनवाई आज

अयोध्या श्रीराम मंदिर में चंदा और दान राशि के कथित दुरुपयोग मामले में दाखिल जनहित याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में सुनवाई चल रही है। याचिका में CBI जांच और CAG ऑडिट की मांग की गई है। वहीं अरविंद केजरीवाल के अयोध्या दौरे और रामलला दर्शन को लेकर भी चर्चा बनी हुई है।

मोहर्रम को लेकर अयोध्या प्रशासन सतर्क, पीस कमेटी की बैठक में शांति और सौहार्द पर जोर

मोहर्रम को लेकर अयोध्या प्रशासन सतर्क, पीस कमेटी की बैठक में शांति और सौहार्द पर जोर

अयोध्या में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। बैठक में सुरक्षा, साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

अयोध्या की बीकापुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

सीएम योगी के अयोध्या दौरे से पहले चंपत राय को लेकर चर्चाएं तेज, राम मंदिर कार्यक्रम पर नजरें

सीएम योगी के अयोध्या दौरे से पहले चंपत राय को लेकर चर्चाएं तेज, राम मंदिर कार्यक्रम पर नजरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे से पहले जारी प्रोटोकॉल निर्देशों में चंपत राय से प्रतिनिधि नामित करने का अनुरोध किया गया है। मामले को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में नृपेंद्र मिश्र का बड़ा बयान, क्या सामने आएगी पूरी सच्चाई?

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में नृपेंद्र मिश्र का बड़ा बयान, क्या सामने आएगी पूरी सच्चाई?

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा है कि चढ़ावा प्रकरण की जांच के लिए गठित एसआईटी एक सप्ताह के भीतर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप सकती है। सरकार ने 24 घंटे के भीतर जांच दल का गठन किया था।

राम मंदिर दान प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी के बाद परिवार ने उठाए सवाल

राम मंदिर दान प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी के बाद परिवार ने उठाए सवाल

अयोध्या में राम मंदिर दान प्रकरण की जांच के दौरान लव-कुश नामक युवक की गिरफ्तारी के बाद मामला और तेज हो गया है। आरोपी के पिता ने बेटे को निर्दोष बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राम मंदिर चढ़ावा कथित अनियमितता मामला, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

राम मंदिर चढ़ावा कथित अनियमितता मामला, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा अनियमितता मामले को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग उठी है। आरोपों के बाद कुछ नेताओं और सामाजिक लोगों ने कहा है कि मामले की पारदर्शी जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। वहीं यह भी मांग की जा रही है कि जांच में यदि कोई दोषी पाया जाए तो कार्रवाई हो और यदि आरोप गलत हों तो स्थिति स्पष्ट की जाए,

अयोध्या खाद्य विभाग में अनियमितताओं का मामला, जांच रिपोर्ट में गंभीर खुलासे

अयोध्या खाद्य विभाग में अनियमितताओं का मामला, जांच रिपोर्ट में गंभीर खुलासे

अयोध्या के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में तबादलों और फाइल प्रक्रिया में अनियमितताओं के गंभीर आरोप सामने आए हैं। जांच में पाया गया कि कई मामलों में प्रस्ताव के बिना ही फाइलें आगे बढ़ाई गईं और शासनादेश का पालन सही तरीके से नहीं हुआ। रिपोर्ट में अनियमितताओं की पुष्टि के बाद अब कार्रवाई पर निगाहें टिकी हैं।

अयोध्या: एक करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

अयोध्या: एक करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

अयोध्या में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्यों को गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही धीमी प्रगति वाली परियोजनाओं पर नाराजगी जताते हुए नियमित निरीक्षण और रिपोर्टिंग अनिवार्य की।

अयोध्या: सरयू किनारे बाढ़ आपदा से निपटने के लिए सजीव मॉकड्रिल, गूंजी ‘बचाओ-बचाओ’ की आवाज

अयोध्या: सरयू किनारे बाढ़ आपदा से निपटने के लिए सजीव मॉकड्रिल, गूंजी ‘बचाओ-बचाओ’ की आवाज

अयोध्या के सरयू नदी किनारे बाढ़ आपदा से निपटने के लिए प्रशासन ने सजीव मॉकड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान SDRF, पुलिस और होमगार्ड टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर लोगों को सुरक्षित निकाला और राहत शिविर में पहुंचाया। मॉकड्रिल का उद्देश्य आपदा प्रबंधन की तैयारियों की जांच और ग्रामीणों को जागरूक करना था।

अयोध्या: राम मंदिर दान चोरी विवाद पर महंत कमल नयन दास का बयान, कहा- असली जांच भगवान करेंगे

अयोध्या: राम मंदिर दान चोरी विवाद पर महंत कमल नयन दास का बयान, कहा- असली जांच भगवान करेंगे

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी विवाद पर महंत कमल नयन दास ने बयान देते हुए कहा कि इस मामले की असली जांच भगवान करेंगे। उन्होंने जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपने कर्मों का फल मिलता है। महंत ने बिना नाम लिए कुछ लोगों की जीवनशैली पर भी टिप्पणी की और कहा कि गलत कार्य करने वालों को अंततः न्याय मिलेगा।

आईजीआरएस रैंकिंग में अयोध्या ने मारी बाजी, प्रदेश में चौथा स्थान हासिल

आईजीआरएस रैंकिंग में अयोध्या ने मारी बाजी, प्रदेश में चौथा स्थान हासिल

अयोध्या: जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के क्षेत्र में जनपद अयोध्या ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। माह मई 2026 की आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम) रैंकिंग में अयोध्या ने प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया है।

परिवहन आयुक्त का निरीक्षण, सड़क सुरक्षा और राजस्व वसूली पर दिए सख्त निर्देश

परिवहन आयुक्त का निरीक्षण, सड़क सुरक्षा और राजस्व वसूली पर दिए सख्त निर्देश

परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश ने अयोध्या स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड टेस्टिंग इंस्टीट्यूट (डीटीटीआई) और संभागीय परिवहन कार्यालय का निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा, प्रवर्तन कार्यों और राजस्व वसूली की समीक्षा की। उन्होंने रॉन्ग साइड ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

एआई फीचर से लैस हुई श्री राम मंदिर की वेबसाइट, अब ‘हनु’ देगा श्रद्धालुओं के हर सवाल का जवाब

एआई फीचर से लैस हुई श्री राम मंदिर की वेबसाइट, अब ‘हनु’ देगा श्रद्धालुओं के हर सवाल का जवाब

अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर AI आधारित वर्चुअल असिस्टेंट ‘हनु’ लॉन्च किया है। यह स्मार्ट फीचर राम मंदिर दर्शन, आरती समय, यात्रा मार्ग, आवास, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक जानकारियां तुरंत उपलब्ध कराएगा। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु अब वेबसाइट के माध्यम से अपने सवालों के त्वरित और सटीक जवाब प्राप्त कर सकेंगे, जिससे अयोध्या यात्रा और