अयोध्या के राजर्षि दशरथ स्वायत्तशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के दावों के बीच बुनियादी व्यवस्थाओं की कमी सामने आई है। इमरजेंसी गेट के सामने की जर्जर सड़क मरीजों और तीमारदारों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।
अयोध्या के राजर्षि दशरथ स्वायत्तशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के दावों के बीच बुनियादी व्यवस्थाओं की कमी सामने आई है। इमरजेंसी गेट के सामने की जर्जर सड़क मरीजों और तीमारदारों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।
अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर के मां भगवती मंदिर में आज साध्वी ऋतंभरा के सान्निध्य में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस विशेष धार्मिक आयोजन में लगभग 3000 महिलाओं की सहभागिता प्रस्तावित है।
अयोध्या में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं, चिकित्सा सुविधाओं और जनपद में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।
अयोध्या में आगामी जनगणना को लेकर मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य तेज हो गया है। जिलाधिकारी ने क्षेत्र में पहुंचकर प्रगणकों और आमजन से संवाद किया तथा घर-घर चल रहे सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अयोध्या विज़न-2047 को लेकर मंडलायुक्त ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में अयोध्या को विश्वस्तरीय धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रहे कार्यों का आकलन किया गया और समयबद्ध पूर्णता पर जोर दिया गया।
अयोध्या में जिलाधिकारी Shashank Tripathi ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण कर साफ-सफाई, मरीज सुविधाओं और चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सुधार के निर्देश दिए।
अयोध्या में समाजवादी पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। 150 मतदाताओं के नाम कटने और एक व्यक्ति के दो जगह वोट दर्ज होने की शिकायत की गई।
अयोध्या के रामजन्मभूमि परिसर स्थित शेषावतार लक्ष्मण मंदिर में 23 जून को धर्म ध्वजा आरोहण कार्यक्रम होगा। समारोह में दोनों उपमुख्यमंत्री समेत करीब 1000 अतिथि शामिल होंगे।
अयोध्या : सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में डीएम ने जनसमस्याएं सुनीं। 750 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 85 का तुरंत निस्तारण किया गया। नाम शुद्धिकरण का भी तत्काल समाधान किया गया।
अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व संग्रह और प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को वसूली तेज करने और लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अयोध्या : रामकोट और कटरा क्षेत्र में 65 करोड़ रुपये की लागत से बन रही मैकेनाइज्ड स्मार्ट पार्किंग का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं को यहां आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए यातायात पुलिस ने स्पीड रडार कैमरे सक्रिय कर दिए हैं। अब 80 किमी/घंटा से अधिक गति होने पर वाहन चालकों का स्वतः ₹2000 का ऑनलाइन चालान किया जाएगा। यह कदम बढ़ते सड़क हादसों को रोकने और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
अयोध्या में आरटीओ प्रशासन ऋतु सिंह ने स्कूल वाहन संचालकों के साथ बैठक कर चेतावनी दी कि बिना फिटनेस, परमिट और जरूरी दस्तावेज वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अयोध्या में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के तहत 300 शैय्यायुक्त चिकित्सालय का निर्माण तेजी से जारी है। जिलाधिकारी ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य पर जोर दिया।
अयोध्या के सलारपुर स्थित अवध वाटर पार्क को अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने मानचित्र स्वीकृत न होने के कारण सील कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, यह भूमि अयोध्या महायोजना के तहत सामाजिक कार्यों के लिए पहले ही अधिग्रहित की जा चुकी थी, इसलिए निर्माण की अनुमति नहीं दी गई थी। नियमों के उल्लंघन पर यह कार्रवाई की गई।