1. हिन्दी समाचार
  2. लखनऊ खबरें

लखनऊ खबरें (Lucknow News in Hindi)

जन भवन में गरबा महोत्सव की धूम, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने श्रद्धालुओं का बढ़ाया उत्साह

जन भवन में गरबा महोत्सव की धूम, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने श्रद्धालुओं का बढ़ाया उत्साह

जन भवन, लखनऊ में शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में गरबा महोत्सव आयोजित हुआ। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, आरती और गरबा नृत्य की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बनाया। इस नौ दिवसीय महोत्सव का आयोजन 11 से 19 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है।

सीएम योगी शनिवार को बलरामपुर को देंगे 803 करोड़ की सौगात, 78 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

सीएम योगी शनिवार को बलरामपुर को देंगे 803 करोड़ की सौगात, 78 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 अक्टूबर को बलरामपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह 803 करोड़ रुपये से अधिक की 78 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। रेहरा बाजार के बिलरिया में जनसभा को संबोधित करने के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे।

सीएम योगी के सख्त निर्देश: त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करें अधिकारी, जनशिकायतों का 24 घंटे में दें जवाब

सीएम योगी के सख्त निर्देश: त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करें अधिकारी, जनशिकायतों का 24 घंटे में दें जवाब

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था और आगामी त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने जनशिकायतों का 24 घंटे में जवाब देने, निर्विवाद राजस्व मामलों का 15 दिन में निस्तारण करने और नवरात्रि से छठ तक सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने को कहा। साथ ही महिला सुरक्षा, किसानों को खाद की उपलब्धता और बारिश से प्रभावित परिवारों को राहत देने पर जोर दिया।

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 18 शहरों में चलेंगी 1,725 AC इलेक्ट्रिक बसें

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 18 शहरों में चलेंगी 1,725 AC इलेक्ट्रिक बसें

योगी कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश के 18 शहरों में 1,725 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें चलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। GCC मॉडल के तहत निजी ऑपरेटर बसों का संचालन और रखरखाव करेंगे। 12 मीटर की बस पर 40 लाख और 9 मीटर की बस पर 35 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा। लखनऊ और कानपुर को 300-300, वाराणसी को 250 और गोरखपुर को 150 बसें मिलेंगी।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को हर साल मिलेगी अतिरिक्त साड़ी, योगी कैबिनेट का फैसला

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को हर साल मिलेगी अतिरिक्त साड़ी, योगी कैबिनेट का फैसला

उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को हर साल एक अतिरिक्त साड़ी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इससे प्रदेश के 3,80,290 कर्मियों को लाभ मिलेगा। प्रति साड़ी 500 रुपये की दर से सरकार इस योजना पर लगभग 19.02 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

जिला जेल में शुरू हुआ मनोसामाजिक सेवा केंद्र, बंदियों को मिलेगी मानसिक स्वास्थ्य और पुनर्वास की सहायता

जिला जेल में शुरू हुआ मनोसामाजिक सेवा केंद्र, बंदियों को मिलेगी मानसिक स्वास्थ्य और पुनर्वास की सहायता

लखनऊ जिला कारागार में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के सहयोग से मनोसामाजिक सेवा केंद्र शुरू किया गया है। कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाओं के महानिदेशक पी.सी. मीना ने इसका उद्घाटन किया। केंद्र के माध्यम से बंदियों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता, परामर्श और पुनर्वास संबंधी सहयोग देने पर ध्यान दिया जाएगा। इस दौरान महानिदेशक ने जेल अस्पताल और महिला बैरक का निरीक्षण कर बंदियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों को फल

योगी आदित्यनाथ ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा की, एक्सप्रेस-वे से लेकर जीरो पॉवर्टी अभियान पर दिए निर्देश

योगी आदित्यनाथ ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा की, एक्सप्रेस-वे से लेकर जीरो पॉवर्टी अभियान पर दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की आठवीं बैठक में उत्तर प्रदेश की प्रमुख विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने एक्सप्रेस-वे और औद्योगिक परियोजनाओं को समय पर पूरा करने, जीरो पॉवर्टी अभियान के पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ देने, बिजली आपूर्ति सुधारने, कामकाजी महिलाओं के छात्रावास बनाने और अस्पतालों में फायर NOC सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में 11,350 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की प्रगति की

UP News: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारी तेज, 7.55 लाख करोड़ के निवेश को जमीन पर उतारने की तैयारी

UP News: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारी तेज, 7.55 लाख करोड़ के निवेश को जमीन पर उतारने की तैयारी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए 75 जिलों में 7.55 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से जुड़ी करीब 7,000 परियोजनाओं को समय पर शुरू कराने के निर्देश दिए। बैठक में निवेशकों को प्रोत्साहन राशि के भुगतान, औद्योगिक विकास और एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटनाएं रोकने के उपायों पर भी चर्चा हुई।

कार्यकाल बढ़ने के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष ने सीएम योगी से की मुलाकात, आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा

कार्यकाल बढ़ने के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष ने सीएम योगी से की मुलाकात, आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान ने कार्यकाल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। बैठक में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों की रक्षा और सशक्तिकरण के साथ आयोग की आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई।

एक लाख सरकारी भर्तियों के लक्ष्य को रफ्तार, शिक्षा विभाग में 17 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती

एक लाख सरकारी भर्तियों के लक्ष्य को रफ्तार, शिक्षा विभाग में 17 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती

योगी सरकार के एक लाख सरकारी भर्तियों के लक्ष्य के तहत शिक्षा क्षेत्र में 17,059 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। इनमें उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा और बेसिक शिक्षा के पद शामिल हैं। सबसे ज्यादा 11,508 पद बेसिक शिक्षा विभाग में हैं।

यूपी में 20 IPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के बदले पुलिस कप्तान

यूपी में 20 IPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के बदले पुलिस कप्तान

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 20 IPS अधिकारियों का तबादला किया है। कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं। बस्ती, जौनपुर, बाराबंकी, बलिया, हापुड़, मऊ, गाजीपुर, जालौन और बागपत समेत कई जिलों में नई तैनाती की गई है। ए. सतीश गणेश को ADG यातायात एवं सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।

लखनऊ में सेवा ज्योति यात्रा में शामिल हुए CM योगी, प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सफर को बताया प्रेरणादायी

लखनऊ में सेवा ज्योति यात्रा में शामिल हुए CM योगी, प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सफर को बताया प्रेरणादायी

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा-विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को भारत की विकास यात्रा से जोड़ते हुए युवा शक्ति, महिला सुरक्षा, किसान कल्याण और रोजगार के क्षेत्र में हुए प्रयासों का उल्लेख किया।

उमाशंकर सिंह से जुड़ी कंपनियों पर आयकर विभाग की कार्रवाई, 400 करोड़ से अधिक टैक्स वसूली की तैयारी

उमाशंकर सिंह से जुड़ी कंपनियों पर आयकर विभाग की कार्रवाई, 400 करोड़ से अधिक टैक्स वसूली की तैयारी

लखनऊ में आयकर विभाग ने दिवंगत बसपा विधायक उमाशंकर सिंह से जुड़ी कंपनियों के खिलाफ जांच तेज कर दी है। विभाग की इंवेस्टीगेशन विंग ने छापेमारी में मिले दस्तावेजों और कथित टैक्स अनियमितताओं के आधार पर रिपोर्ट तैयार की है। 400 करोड़ रुपये से अधिक की टैक्स वसूली की तैयारी की जा रही है। अंतिम देनदारी विभागीय निर्धारण के बाद स्पष्ट होगी।

बाढ़ खंड कुशीनगर के भ्रष्टाचारी एक्सईएन महेश सिंह पर सीएम ऑफिस मेहरबान! 

बाढ़ खंड कुशीनगर के भ्रष्टाचारी एक्सईएन महेश सिंह पर सीएम ऑफिस मेहरबान! 

कुशीनगर के बाढ़ खंड में तैनात एक्सईएन महेश सिंह को लेकर तटबंध टूटने के बाद गंभीर आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि 28 सितंबर को अहिरौलीदान-पिपरा घाट तटबंध क्षतिग्रस्त होने के मामले में उनकी भूमिका को लेकर जांच के बाद निलंबन की संस्तुति की गई थी, लेकिन अंतिम कार्रवाई नहीं हुई। अब मुख्यमंत्री कार्यालय की भूमिका और मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

राज्यपाल ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित, उपलब्धियों को प्रार्थना सभा में साझा करने के निर्देश

राज्यपाल ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित, उपलब्धियों को प्रार्थना सभा में साझा करने के निर्देश

लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जन भवन आदर्श माध्यमिक विद्यालय के विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्केटिंग समेत भाषण, चित्रकला और मेहंदी प्रतियोगिताओं के विजेताओं का उत्साह बढ़ाया। राज्यपाल ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों को प्रार्थना सभा में साझा करने और मेडल व पुरस्कारों के लिए विशेष डिस्प्ले बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।