1. हिन्दी समाचार
  2. लखनऊ खबरें

लखनऊ खबरें (Lucknow News in Hindi)

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र आज से, विपक्ष के तेवर तेज; मंगलवार को पेश होगा अनुपूरक बजट

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र आज से, विपक्ष के तेवर तेज; मंगलवार को पेश होगा अनुपूरक बजट

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। पहले दिन दिवंगत सपा विधायक आलम बदी को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जबकि मंगलवार को अनुपूरक बजट पेश होगा। विपक्ष कई अहम मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है, वहीं सत्ता पक्ष भी जवाब देने के लिए तैयार है। बजट पर चर्चा के बाद सत्र के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने की संभावना है।

यूपी विधानसभा सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, सभी दलों ने दिया सहयोग का भरोसा

यूपी विधानसभा सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, सभी दलों ने दिया सहयोग का भरोसा

लखनऊ में यूपी विधानसभा सत्र 2026 से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी दलों से सहयोग की अपील की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वस्थ संवाद, लोकतंत्र की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की प्रतिबद्धता दोहराई।

नशा मुक्त भारत के लिए PM मोदी का बड़ा आह्वान, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने युवाओं को किया प्रेरित

नशा मुक्त भारत के लिए PM मोदी का बड़ा आह्वान, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने युवाओं को किया प्रेरित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ किया। लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) से उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुईं। देशभर के लगभग 28 हजार स्थानों से 2.5 करोड़ से अधिक युवाओं ने नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया। राज्यपाल ने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को

लखनऊ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित, पंकज चौधरी ने रखे विचार

लखनऊ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित, पंकज चौधरी ने रखे विचार

लखनऊ में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘तिरंगा यात्रा’ अभियान को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यशाला में अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और तिरंगे के सम्मान का संदेश फैलाने पर चर्चा की गई।

तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर, यूपी सरकार ने वरिष्ठ IPS अधिकारियों के किए तबादले

तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर, यूपी सरकार ने वरिष्ठ IPS अधिकारियों के किए तबादले

यूपी सरकार ने वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले करते हुए 2001 बैच के अधिकारी तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। जानिए उनके प्रशासनिक अनुभव और नई जिम्मेदारी से जुड़ी अहम बातें।

ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही, योगी सरकार ने तय की सख्त जवाबदेही

ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही, योगी सरकार ने तय की सख्त जवाबदेही

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन समीक्षा बैठकों को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं। अब प्रत्येक बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) की व्यक्तिगत उपस्थिति अनिवार्य होगी।

कारगिल विजय दिवस पर भावुक हुईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, वीर शहीदों के बलिदान को किया नमन

कारगिल विजय दिवस पर भावुक हुईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, वीर शहीदों के बलिदान को किया नमन

लखनऊ: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से जन भवन, लखनऊ के गांधी सभागार में वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को समर्पित एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यूपी में साइबर अपराध पर सख्त एक्शन: मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने दिए कड़े निर्देश

यूपी में साइबर अपराध पर सख्त एक्शन: मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने दिए कड़े निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में UPS4C, ई-जीरो FIR, ऑपरेशन साइबर वज्र और साइबर जागरूकता अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को साइबर अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई और जनता को डिजिटल ठगी से बचाने के निर्देश दिए।

प्रदेश की वर्ष 2026, 27 की कार्य योजना पर ग्रहण!  कैसे शुरू करेगी कार्यदायी संस्था अपने कार्य

प्रदेश की वर्ष 2026, 27 की कार्य योजना पर ग्रहण!  कैसे शुरू करेगी कार्यदायी संस्था अपने कार्य

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2026-27 की विभागीय कार्य योजनाओं को अब तक स्वीकृति नहीं मिलने से विकास कार्यों पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। नई परियोजनाओं में देरी और चुनावी वर्ष को देखते हुए समयबद्ध निर्णय की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी, दलित वोटरों तक पहुंच बढ़ाने की रणनीति तैयार

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी, दलित वोटरों तक पहुंच बढ़ाने की रणनीति तैयार

बीजेपी ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी हर बूथ पर 20 से 25 दलित कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर उनके माध्यम से दलित मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने की रणनीति बना रही है।

उपचारित जल के सुरक्षित पुनः उपयोग पर सरकार का बड़ा फोकस, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने विभागों को दिए अहम निर्देश

उपचारित जल के सुरक्षित पुनः उपयोग पर सरकार का बड़ा फोकस, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने विभागों को दिए अहम निर्देश

लखनऊ में मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में उपचारित जल के सुरक्षित पुनः उपयोग नीति पर उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में विभागों को पुनः उपयोग योजनाएं तैयार करने, एसटीपी की जीआईएस मैपिंग कराने, समितियां गठित करने और उद्योगों में उपचारित जल के उपयोग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने की साप्ताहिक समीक्षा बैठक, शिक्षकों की कैशलेस चिकित्सा योजना से लेकर जनगणना और उर्वरक उपलब्धता पर दिए अहम निर्देश

मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने की साप्ताहिक समीक्षा बैठक, शिक्षकों की कैशलेस चिकित्सा योजना से लेकर जनगणना और उर्वरक उपलब्धता पर दिए अहम निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से साप्ताहिक समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, जनगणना-2027, उर्वरक उपलब्धता, गोसंरक्षण, किसान क्रेडिट कार्ड, छात्रवृत्ति और डॉ. आम्बेडकर मूर्ति स्थल विकास योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

लखनऊ में नकली और अवैध दवाओं के अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़, कई जिलों में छापेमारी

लखनऊ में नकली और अवैध दवाओं के अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़, कई जिलों में छापेमारी

लखनऊ में एफएसडीए और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नकली और अवैध दवाओं के बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा हुआ है। अमीनाबाद, बीकेटी और गोंडा में छापेमारी के दौरान लाखों रुपये की संदिग्ध दवाएं बरामद की गईं। मामले में 8 आरोपियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है और जांच के तार राजस्थान तक जुड़े मिले हैं।

2017 बैच के भ्रष्ट अधिकारी  को डीएम बनाने  की तैयारी ! क्या मुख्यमंत्री एवं नियुक्ति विभाग लेंगे संज्ञान ?

2017 बैच के भ्रष्ट अधिकारी  को डीएम बनाने  की तैयारी ! क्या मुख्यमंत्री एवं नियुक्ति विभाग लेंगे संज्ञान ?

उत्तर प्रदेश में 2017 बैच के IAS अधिकारियों की संभावित डीएम नियुक्तियों को लेकर चर्चाएं जारी हैं। इस बीच कुछ वर्गों ने अधिकारी के सेवा रिकॉर्ड और कार्यप्रदर्शन के आधार पर पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया अपनाने की मांग उठाई है। फिलहाल सरकार की ओर से किसी विशेष अधिकारी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान को लेकर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, 22 जुलाई से शुरू होगा प्रदेशव्यापी अभियान

खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान को लेकर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, 22 जुलाई से शुरू होगा प्रदेशव्यापी अभियान

मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में 22 जुलाई से शुरू होने वाले खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान, डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन, माइक्रो प्लानिंग और ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापना को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।