1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बीजेपी की ग्राम परिक्रमा का भाजपा ने मुजफ्फरनगर से की शुरुआत, सीएम योगी हुए सम्मिलित

बीजेपी की ग्राम परिक्रमा का भाजपा ने मुजफ्फरनगर से की शुरुआत, सीएम योगी हुए सम्मिलित

भाजपा की तरफ से चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के सफलता के बाद सोमवार से ग्राम परिक्रमा यात्रा का भी आरंभ कर दिया गया है। बता दें कि मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ से ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरुआत पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा जाना था पर अब फिलहाल निरस्त हो चुका है। परंतु इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
gnews
बीजेपी की ग्राम परिक्रमा का भाजपा ने मुजफ्फरनगर से की शुरुआत, सीएम योगी हुए सम्मिलित

भाजपा की तरफ से चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के सफलता के बाद सोमवार से ग्राम परिक्रमा यात्रा का भी आरंभ कर दिया गया है। बता दें कि मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ से ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरुआत पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा जाना था पर अब फिलहाल निरस्त हो चुका है। परंतु इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। वहां उन्होंने सबसे पहले ट्रैक्टर पूजन किया और फिर जनसभा को संबोधित करने के लिए मंच पर गए। इस आयोजन में उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सौर ऊर्जा, स्वयं सहायता समूह, कृषि फार्म मशीनरी, पीएम कुसुम योजना के लाभार्थियों को सम्मान किया।

 

पहले ही गांव चलो अभियान की हो चुकी है शुरुआत

आपको बता दें कि ग्राम परिक्रमा यात्रा अभियान से पहले ही 7 फरवरी से 10 फरवरी तक गांव चलो अभियान का आयोजन किया जा चुका है। जिसके अंतर्गत प्रदेश में 47,500 गांवों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर जागरुकता अभियान को सफलपूर्वक चलाया था। इस अभियान में यूपी सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधि गांवों में लोगों से बातचीत कर रहे हैं। इस अभियान के तहत उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या के रानीमऊ गांव तो ब्रजेश पाठक ने बाराबंकी के बघौरा गांव में 11 फरवरी को प्रवास किया।

 

50 हजार ग्राम सभाओं तक पहुंचने का है लक्ष्य

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी किसान मोर्चा द्वारा प्रदेश में ग्राम परिक्रमा अभियान का आरंभ हो रहा है। इस अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के 50 हजार ग्राम सभाओं में लोगों से सीधे सम्पर्क किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। गांव चलो अभियान के अंतर्गत प्रदेश में 1,72,000 स्थानों पर भ्रमण का लक्ष्य रखा गया है।

 

केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में करेंगे जागरुक

बता दें कि इस आयोजन के तहत शहरी क्षेत्रों के वार्डों को छोड़ कर 1000 तक की जनसंख्या वाले गांवों में 1 कार्यकर्ता जाएंगे और यदि गांव की जनसंख्या एक हजार से ज्यादा है तो गांवों में दो या तीन कार्यकर्ता जाएंगे। जहाँ वे संगठन की योजनाओं के अनुसार गांव में लोगों से बात करेंगे और यूपी के सभी राजस्व वाले गांवों में गांव चलो अभियान आयोजन के तहत पार्टी कार्यकर्ता जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने आगे बताया कि गांव चलो अभियान के सफलता के लिए पार्टी कार्यकर्ता केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उन लोगों से भी संपर्क साधेगी जिन्हें इस योजनाओं से लाभ मिला है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...