1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Loksabha Election 2024: आम चुनाव में अखिलेश यादव ने बदला लुक, दिखे नए स्टाइल में

Loksabha Election 2024: आम चुनाव में अखिलेश यादव ने बदला लुक, दिखे नए स्टाइल में

Loksabha Election 2024: आम चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव एक अलग अंदाज में दिख रहे हैं। ऐसे में वे एक बार फिर से अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उनके चर्चा का विषय लाल टोपी के साथ लाल गमछा में दिखे थे लेकिन रांची में उन्होंने फिर से अपने अंदाज को बदला है।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
gnews
Loksabha Election 2024: आम चुनाव में अखिलेश यादव ने बदला लुक, दिखे नए स्टाइल में

Loksabha Election 2024: सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को इंडिया गठबंधन की रैली में सम्मिलित हुए, जहां उनका एक नया लुक सामने आया। बता दें कि चुनाव के बीच उन्होंने एक बार फिर से अपना स्टाइल में बदलाव किया है। पिछले कुछ दिनों से पश्चिमी यूपी में चुनाव प्रचार-प्रसार के दौरान अखिलेश सिर पर लाल टोपी के साथ गले में लाल गमछा पहने दिखे थे, लेकिन रांची में उनका ये अंदाज फिर से बदला नजर आया।

सिर पर हमेशा लाल टोपी पर पहनने के स्टाइल में बदलाव

अखिलेश पिछले काफी समय से एक अलग रवैये में दिख रहे हैं। फिर चाहे पश्चिमी यूपी में वो रैली कर रहे हों या फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ गाजियाबाद में वे संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में साथ हों उनका अंदाज अलग रहा है. वो हर जगह गले में यूपी स्टाइल में लाल गमछा लिए दिखाई देते थे पर सिर पर लाल टोपी पहनना नहीं छोड़ते हैं।

रांची में अखिलेश का लुक चेंज

वहीं रविवार को अखिलेश यादव अलग अंदाज दिखाई दिये हैं। अखिलेश यादव जब रांची में इंडिया गठबंधन की रैली में सम्मिलित हुए तो यहां उनका स्टाइल फिरसे बदला हुआ दिखा और वो पुराने अंदाज में वापस लौट गए। गले से लाल गमछा हटाकर उन्होंने फिर से पहले की तरह सफेद कुर्ते पर काली जैकेट पहनी ली थी और लाल टोपी पहन रखा था।

दरअसल समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव रांची में आम चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला किया है। उन्होंने कहा कि अगर इनको (भाजपा) इतना ही भरोसा है कि वो चार सौ सीटें इस लोकसभा चुनाव में जीत जाएंगे तो फिर विपक्षी दलों के नेताओं को जेल में क्यों डाल दिया।

इंडी गठबंधन का हिस्सा है सपा

सपा भी इंडी गठबंधन का हिस्सा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इंडी गठबंधन की सभी बैठकों और रैलियों में सिरकत करते हैं। वहीं प्रदेश में सपा कांग्रेस के साथ मिलकर एक साथ मैदान में है। बता दें कि अखिलेश यादव इस चुनाव में पीडीए के नारे को बुलंद करके आगे बढ़ रहे हैं। उनका दावा है कि उनके पीडीए का नारा एनडीए को मात देने में कारगर है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...