1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश में फिर प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों का हुआ तबादला

उत्तर प्रदेश में फिर प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों का हुआ तबादला

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। योगी सरकार ने साल 1987 बैच के IAS अधिकारी हेमंत राव को राजस्व परिषद का अध्यक्ष बना दिया है। संजीव मित्तल 30 अगस्त को इस पद से सेवानिवृत हुए हैं। उनके स्थान पर हेमंत राव को राजस्व परिषद का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
gnews
उत्तर प्रदेश में फिर प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों का हुआ तबादला

लखनऊः उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। योगी सरकार ने साल 1987 बैच के IAS अधिकारी हेमंत राव को राजस्व परिषद का अध्यक्ष बना दिया है। संजीव मित्तल 30 अगस्त को इस पद से सेवानिवृत हुए हैं। उनके स्थान पर हेमंत राव को राजस्व परिषद का नया अध्यक्ष बनाया गया है। हेमंत अभी तक अपर मुख्य सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग में कार्यरत थे। वह अगले वर्ष फरवरी में सेवानिवृत्त होंगे। इनके अलावा दो प्रतीक्षारत आइएएस अधिकारियों को भी तैनाती मिल गई है।

प्रतीक्षारत IAS अधिकारियों को भी मिली तैनाती

साल 1996 बैच के सुभाष चन्द्र शर्मा प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण बनाए गए हैं। वह 19 मई से प्रतीक्षा सूची में चल रहे थे, उन्हें अब तैनाती मिली है। इसी प्रकार वर्ष 1992 बैच के अफसर नरेंद्र भूषण प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी बनाए गए हैं। वह 27 जुलाई से प्रतीक्षा सूची में चल रहे थे। जिलाधिकारी बिजनौर उमेश मिश्र को कुशीनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। गोरखपुर प्राधिकरण के VC महेंद्र सिंह तंवर को DM संतकबीर नगर बनाया गया।  रामपुर के डीएम रवींद्र कुमार मन्दार डीएम बिजनौर बनाया गया। बस्ती की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को मिर्ज़ापुर का जिलाधिकारी बनाया गया। एटा के जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल को रामपुर का डीएम बनाया गया। वहीं सीईओ BIDA प्रेम रंजन सिंह को एटा का जिलाधिकारी बनाया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...