PM Modi Lucknow Visit: लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पीएम मोदी आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (IGP) में आयोजित पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। बता दें उनके आगमन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा की जिम्मेदारी 4400 पुलिसकर्मियों को सौंपी गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कार्यक्रम स्थल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (IGP) के आसपास सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। पीएम के आगमन से लेकर कार्यक्रम की समाप्ति तक सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इसके लिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
ऐसे में प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए राजधानी के प्रमुख मार्गों, कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों की अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए करीब 4400 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए 8 डीसीपी, 10 एडीसीपी और 34 एसीपी स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे। ये अधिकारी अलग-अलग जोन में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। इसके अलावा सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए पीएसी (PAC), आरआरएफ (RRF), एनएसजी (NSG) और एटीएस (ATS) की टीमें भी तैनात रहेंगी। सभी सुरक्षा एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ काम करेंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थल पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारियां संबंधित विभागों को सौंप दी हैं। पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। पुलिस प्रशासन का पूरा ध्यान कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने पर है।
ये भी पढ़ें: आजम खान को ओवैसी का करारा जवाब, कहा- खाना मेरी प्राथमिकता नहीं