1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, अब एक जगह मिलेंगी सभी सुविधाएं

योगी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, अब एक जगह मिलेंगी सभी सुविधाएं

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के किसानों और बागवानों को बड़ी राहत। लखनऊ के उद्यान भवन में CSC सेंटर शुरू, अब सरकारी योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज अपलोड करना होगा आसान।

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
योगी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, अब एक जगह मिलेंगी सभी सुविधाएं

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में किसानों, बागवानों और खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उद्यमियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। अब उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बता दें योगी सरकार ने योजनाओं की आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए डिजिटल सुविधाओं का विस्तार किया है। इसी कड़ी में लखनऊ स्थित उद्यान भवन परिसर में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) की शुरुआत की गई है। यहां एक ही स्थान पर कई सरकारी योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन से लेकर दस्तावेज अपलोड करने तक की सुविधाएं मिलेंगी।

किसानों को मिलेगी ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

इस कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से किसानों और बागवानों को सरकारी योजनाओं से जुड़ी जरूरी जानकारी और आवेदन करने में मदद मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों के किसान अब यहां पहुंचकर ऑनलाइन आवेदन, आवश्यक दस्तावेज अपलोड और आवेदन से संबंधित तकनीकी समस्याओं का समाधान करा सकेंगे। इससे उन्हें समय और मेहनत दोनों की बचत होगी।

पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाना लक्ष्य

वहीं, इस खास मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी या तकनीकी सुविधा की कमी के कारण सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। किसानों, बागवानों और छोटे उद्यमियों को आवेदन के दौरान होने वाली परेशानियों को दूर करने के उद्देश्य से यह सुविधा शुरू की गई है। जिसमें उन्होंने कहा कि डिजिटल सेवाएं सरकार और आम जनता के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने का बेहतर माध्यम बन रही हैं। कॉमन सर्विस सेंटर से सरकारी योजनाओं की प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध होगी।

बागवानी और खाद्य प्रसंस्करण को मिलेगा बढ़ावा

उप मुख्यमंत्री का कहना है कि प्रदेश में बागवानी विकास और खाद्य प्रसंस्करण को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनका मुख्या उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन करना और नए रोजगार के अवसर पैदा करना है। सीएससी के माध्यम से इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

बीएल मीणा ने किया केंद्र का उद्घाटन

उद्यान भवन परिसर में स्थापित केंद्र का उद्घाटन अध्यक्ष राजस्व परिषद एवं अपर मुख्य सचिव बीएल मीणा ने किया। इसका संचालन उत्तर प्रदेश राज्य औद्यानिक सहकारी विपणन संघ (हॉफेड), लखनऊ द्वारा किया जाएगा।

इस दौरान हॉफेड के चेयरमैन नवलेश प्रताप सिंह, निदेशक उद्यान डॉ. भानु प्रकाश राम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सीएससी राज्य कार्यक्रम के प्रबंधक (कृषि) ओंकार सिंह त्यागी और उनकी टीम ने केंद्र की सेवाओं की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेसवे के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...