1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डॉक्टर साहब सीएमओ पद बिकता है बोलो खरीदोगे.!

डॉक्टर साहब सीएमओ पद बिकता है बोलो खरीदोगे.!

 यूपी के स्वास्थ्य विभाग (UP Health Department) में सीएमओ की तैनाती को लेकर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। दावा है कि नियुक्ति के लिए एक करोड़ रुपये तक की बोली लग रही है।

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
डॉक्टर साहब सीएमओ पद बिकता है बोलो खरीदोगे.!

Uttar Pradesh News: प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में सीएमओ की तैनाती को लेकर हमेशा से भ्रष्टाचार की शिकायतें मिली है अब तो हालात बेकाबू है जिस तरह से डॉक्टरो को सीएमओ बनाने के लिये बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है ये किसी से छिपा नही है समय समय पर यूपी की बात ने जनहित में सीएमओ की तैनाती को लेकर जो भ्रष्टाचार एवं वसूली की खबरों को प्रसारित किया है इस समय भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा चल रही है सीएमओ की तैनाती की बोली अब एक करोड़ तक पहुंच गई है अभी 11 लोगो को सीएमओं बनाने के लिये पत्रावली मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी गई है जिसमें कुल 33 डॉक्टरो के सापेक्ष 11 लोगों को सीएमओ बनाना है जिसमें एक जनपद के लिये क्रंमाक 1,2,3 पर तीन डॉक्टरों के नाम भेजे गये है जिसमें क्रंमाक एक और दो पर प्रस्तावित डॉक्टरों से करोड़ो रूपये की धनराशि उगाही की गई है पूर्व में भी भ्रष्टाचार की शिकायतों का संज्ञान लेने पर तत्कालीन अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित घोष हटाये गये थे अब जबकि इतने बड़े पैमाने पर तैनाती शासन द्वारा की जा रही है उसमें भी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है योगी सरकार का भ्रष्टाचार पर जीरों टॉलरेंस है,हालाकिं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लगातार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस पर कार्य किया जा रहा है और जनता को एक पारदर्शी सरकार देने का पूरा प्रयास किया जा रहा है मुख्यमंत्री जी से यह सवाल है कि आखिर सीएमओ की तैनाती में भ्रष्टाचार रूक क्यो नही रहा है मुख्यमंत्री जी इसका संज्ञान लेंगे ।

ये भी पढ़ें: शैलेश कुमार का राठ कनेक्शन, ट्रांसफर के बाद भी सक्रियता क्यों?

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...