1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गौतमबुद्धनगर में आज जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’, सरकारी कार्यालयों से लाभार्थियों के घर तक होगा दीप प्रज्ज्वलन

गौतमबुद्धनगर में आज जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’, सरकारी कार्यालयों से लाभार्थियों के घर तक होगा दीप प्रज्ज्वलन

सेवा संकल्प अभियान के तहत गौतमबुद्धनगर में 17 सितंबर की शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित होगा। सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और लाभार्थियों के घरों में दीप जलाए जाएंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम लोगों की सहभागिता रहेगी।

By: Nivedita  RNI News Network
Updated:
गौतमबुद्धनगर में आज जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’, सरकारी कार्यालयों से लाभार्थियों के घर तक होगा दीप प्रज्ज्वलन

गौतमबुद्धनगर:  सेवा संकल्प अभियान के तहत गौतमबुद्धनगर में गुरुवार शाम ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाम 7 बजे से जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और अन्य स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम लोगों की भागीदारी रहेगी।

प्रमुख स्थानों पर होगा दीप प्रज्ज्वलन

कार्यक्रम के तहत कृषि विज्ञान केंद्र, छौलस-दादरी, नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-96 स्थित नवीन कार्यालय, विकास खंड कार्यालय जेवर और जिला उद्योग केंद्र सूरजपुर में दीप जलाए जाएंगे। इसके अलावा दनकौर के वृद्धाश्रम, दादरी और दनकौर स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय समेत अन्य सरकारी कार्यालयों और भवनों में भी दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा।

 

लाभार्थी अपने घरों में जलाएंगे दीप

‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम को सरकारी संस्थानों तक सीमित नहीं रखा गया है। विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थी भी अपने घरों में दीप जलाकर इस अभियान में शामिल होंगे।आयोजन के दौरान जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आम नागरिकों की सहभागिता भी देखने को मिलेगी।

एक महीने तक चल रहा सेवा संकल्प अभियान

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी अभियान की कड़ी में आज शाम ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के माध्यम से जिले के अलग-अलग हिस्सों में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...