1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मशहूर शूटर और कोच जसपाल राणा का पार्थिव शरीर वाराणसी पहुंचा, मणिकर्णिका घाट पर होगा अंतिम संस्कार

मशहूर शूटर और कोच जसपाल राणा का पार्थिव शरीर वाराणसी पहुंचा, मणिकर्णिका घाट पर होगा अंतिम संस्कार

ओलंपिक पदक विजेता और कोच जसपाल राणा का पार्थिव शरीर वाराणसी लाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा। वे दिल्ली के अस्पताल में निधन को प्राप्त हुए थे। परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार काशी में अंतिम संस्कार का निर्णय लिया। खेल जगत में उनके निधन से शोक की लहर है।

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:
मशहूर शूटर और कोच जसपाल राणा का पार्थिव शरीर वाराणसी पहुंचा, मणिकर्णिका घाट पर होगा अंतिम संस्कार

भारत के महान निशानेबाज और पेरिस ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर के कोच पद्मश्री जसपाल राणा (49) का पार्थिव शरीर शनिवार को विशेष चार्टर विमान से वाराणसी एयरपोर्ट लाया गया। उनके निधन के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के लिए उन्हें काशी लाया गया है।

खेल जगत और प्रशंसकों ने दी श्रद्धांजलि

दिल्ली के अस्पताल में निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर के वाराणसी पहुंचने पर खेल जगत से जुड़े लोगों, अधिकारियों और प्रशंसकों ने भावुक होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। एयरपोर्ट पर उन्हें अश्रुपूर्ण विदाई दी गई।

अंतिम इच्छा के अनुसार काशी में होगा संस्कार

परिजनों के अनुसार, जसपाल राणा ने अपने जीवनकाल में कई बार इच्छा जताई थी कि उनका अंतिम संस्कार मोक्षदायिनी काशी के मणिकर्णिका घाट पर किया जाए। उनकी इसी इच्छा का सम्मान करते हुए परिवार ने वाराणसी में अंतिम संस्कार का निर्णय लिया।

 

ad

मणिकर्णिका घाट की ओर ले जाया गया पार्थिव शरीर

वाराणसी एयरपोर्ट से पार्थिव शरीर को सीधे मणिकर्णिका घाट ले जाया जा रहा है, जहां उनका अंतिम संस्कार विधि-विधान से किया जाएगा।

जर्मनी यात्रा के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

जानकारी के अनुसार, जसपाल राणा कुछ दिन पहले जर्मनी से भारत लौटते समय फ्लाइट में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें दिल्ली के मैक्स साकेत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके दिल में स्टेंट भी डाला गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...