Youth Employment News in Hindi

सीएम योगी ने परियोजना की समीक्षा कर निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

सीएम योगी ने परियोजना की समीक्षा कर निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार वल्लभभाई पटेल इम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन परियोजना की समीक्षा की। परियोजना के तहत हर साल 10 लाख युवाओं को प्रशिक्षण, रोजगार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से युवाओं को मिल रही नई पहचान

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से युवाओं को मिल रही नई पहचान

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के नए अवसर मिल रहे हैं। जिले में 1252 आवेदन बैंकों को भेजे गए, जिनमें से 471 ऋण स्वीकृत हुए और 109 युवाओं को योजना का लाभ मिल चुका है।

सीएम योगी ने की श्रम एवं सेवायोजन विभाग की समीक्षा , बाल श्रमिक विद्या योजना सभी जिलों में लागू होगी

सीएम योगी ने की श्रम एवं सेवायोजन विभाग की समीक्षा , बाल श्रमिक विद्या योजना सभी जिलों में लागू होगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में श्रम एवं सेवायोजन विभाग की समीक्षा बैठक में श्रमिकों, युवाओं और कमजोर वर्गों के लिए बेहतर रोजगार, शिक्षा और सुविधाओं पर जोर दिया। उन्होंने बाल श्रमिक विद्या योजना को सभी 75 जिलों में लागू करने के निर्देश दिए।

UP : यूपी पुलिस में जल्दी होगी 30 हजार और कार्मिकों की भर्ती- मुख्यमंत्री

UP : यूपी पुलिस में जल्दी होगी 30 हजार और कार्मिकों की भर्ती- मुख्यमंत्री

UP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस में 30,000 नई भर्तियों की घोषणा की है, जिसमें 20% अग्निवीरों को भी शामिल किया जाएगा।लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने यूपी पुलिस दूरसंचार विभाग के 1,494 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।उन्होंने कहा कि यह कदम प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करेगा और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा।

अग्निवीरों को यूपी पुलिस में 20% आरक्षण, योगी सरकार का बड़ा ऐलान

अग्निवीरों को यूपी पुलिस में 20% आरक्षण, योगी सरकार का बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश सरकार ने अग्निपथ योजना के तहत सेना में सेवा देने वाले अग्निवीरों के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि रिटायरमेंट के बाद अग्निवीरों को उत्तर प्रदेश पुलिस बल में 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।