बिजनौर के नहटौर विधानसभा क्षेत्र स्थित झालू चौराहे पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों का विधायक ओम कुमार ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों को फल भी वितरित किए गए। विधायक ने भगवान शिव से सभी कांवड़ियों की मंगलमय और सुखद यात्रा की कामना की।
