भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के लखनऊ आगमन पर एयरपोर्ट से लेकर शहर तक भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में स्वागत यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
